जानसठ: तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी; अध्यक्ष और सचिव पद के लिए 4-4 दावेदार मैदान में
12 फरवरी को होगा मतदान, 13 को घोषित होंगे नतीजे; अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी तेज
जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव-2026 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने पर्चे दाखिल किए। मुख्य मुकाबला अध्यक्ष और सचिव पद के बीच माना जा रहा है, जहां दोनों ही महत्वपूर्ण पदों पर चार-चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार पंत, प्रदुमन भेटवाल, जावेद हमायूं और प्रमोद कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, सचिव पद के लिए प्रमोद कुशाल, चंदबीर सैनी, दीपेश गुप्ता और विनोद कुमार के बीच मुकाबला तय हुआ है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और उपसचिव सहित कार्यकारिणी सदस्य पदों पर भी कई अधिवक्ताओं ने नामांकन कर अपनी किस्मत आजमाई है।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। आगामी 12 फरवरी को सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी और 13 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। बार एसोसिएशन के इस चुनाव को लेकर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की टोलियां अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगी हुई हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां