मुजफ्फरनगर में बालिकाओं ने ली बाल विवाह न करने की शपथ, बुढाना के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। बाल विवाह की रोकथाम एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, ब्लॉक व तहसील बुढाना में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने सामूहिक रूप से बाल विवाह न करने और इसके खिलाफ आवाज उठाने की शपथ ली।
कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में आयोजित किया गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि भारत में विवाह के लिए लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष निर्धारित है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में महिला थाना बुढाना की थानाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने बालिकाओं को निर्भीक होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या बाल विवाह की सूचना मिलने पर पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 अथवा नजदीकी पुलिस थाने से तुरंत संपर्क करें।
उन्होंने बालिकाओं से कहा— “डरें नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाएँ।”
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय की वार्डन एवं समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। वहीं जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार तथा बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा बालिका शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण एवं स्वावलंबन को लेकर यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने संदेश दिया—
“आओ सबको बताएं, बाल विवाह न होने पाए।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां