पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

शिकायत के शक में वारदात, एसपी देहात के तेवर देख पुरकाजी पुलिस के फूले हाथ-पांव, जांच शुरू

On

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब खाकी का भी खौफ नहीं रहा। गंगनहर पुल पर स्थित पुलिस चौकी के पास ही खनन माफियाओं ने एक युवक को रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और सोने की चेन लूट ली। आरोप है कि यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर अब एसपी देहात ने पुरकाजी पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है।

पुलिस चौकी के पास ही रोक ली गाड़ी

जानकारी के अनुसार, थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम धमात निवासी जोगिंदर पुत्र पहल सिंह गत 5 फरवरी की रात करीब 11 बजे अपनी कार से खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह गंगनहर पुल के पास पहुँचा, जहाँ पुलिस चौकी भी स्थापित है, तभी स्कॉर्पियो और ब्रेज़ा सवार 9-10 अज्ञात हमलावरों ने उसकी गाड़ी रोक ली। हमलावरों ने जोगिंदर पर अवैध खनन की शिकायत करने का शक जाहिर करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

गुजरात पुलिस ने शराब तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, ट्रक में हेलमेट के नीचे छिपी 10 हजार बोतलें जब्त ये भी पढ़ें  गुजरात पुलिस ने शराब तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, ट्रक में हेलमेट के नीचे छिपी 10 हजार बोतलें जब्त

मारपीट के बाद लूट ली सोने की चेन

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस चौकी के बिल्कुल पास उसे गाड़ी से खींच लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दबंगों ने उसके गले से सोने की चेन भी लूट ली और भविष्य में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह पूरी वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है।

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर ये भी पढ़ें  सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

एसपी देहात के दखल के बाद बढ़ी हलचल

घटना के बाद जब स्थानीय पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की, तो पीड़ित परिवार एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिला। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर एक युवक का शांति भंग में चालान कर पल्ला झाड़ लिया। इससे असंतुष्ट पीड़ित पक्ष आज फिर पुलिस ऑफिस पहुँचा। एसएसपी की अनुपस्थिति में उन्होंने एसपी देहात आदित्य बंसल को अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता देख एसपी देहात ने तत्काल पुरकाजी पुलिस को फोन पर कड़े निर्देश दिए और लापरवाही बरतने पर जमकर हड़काया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार हमलावरों की तलाश में जुटी है।

मुजफ्फरनगर: ससुरालियों के जुल्म के खिलाफ बच्चों संग धरने पर बैठी विवाहिता, सुजड़ू में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ससुरालियों के जुल्म के खिलाफ बच्चों संग धरने पर बैठी विवाहिता, सुजड़ू में मचा हड़कंप

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप सिंह | रिपोर्टर Picture

कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

नवीनतम

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की शादी की खुशियों को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मोरना। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में जबरन घुसकर हंगामा करने, कर्मचारियों से मारपीट और उद्यमियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब खाकी का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

उत्तर प्रदेश

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद में मंगलवार को खूबसूरती, आत्मविश्वास और कला का अनूठा संगम देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने केंद्र सरकार की नीतियों और स्थानीय प्रशासन के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 09 की तरफ जाने वाले रास्ते पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

सर्वाधिक लोकप्रिय