बझेड़ी कांड में पुलिस का कड़ा प्रहार: जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद
नमाज के बाद हुआ था खूनी संघर्ष; फूलमियां और हाजी मूसा पक्ष के बीच रंजिश में चली थीं गोलियां, गांव में फोर्स तैनात
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी में बीते सोमवार को मस्जिद में पानी की टंकी और इमाम के विवाद को लेकर हुई फायरिंग और हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में काम कर रही नई मंडी पुलिस ने बुधवार को इस प्रकरण में वांछित चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पुरानी रंजिश और मस्जिद विवाद बना हिंसा की वजह
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में जलभराव से तंग ग्रामीणों ने सड़क पर खाट बिछाकर दिया धरना, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सापुलिस की घेराबंदी: 3 आरोपी दबोचे, पिस्टल बरामद
क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव और थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद हुसैन उर्फ लाला पुत्र अख्तर, फूल मियां पुत्र अख्तर और अब्दुल रहमान पुत्र अफजाल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
ये भी पढ़ें सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर8 गंभीर धाराओं में मुकदमा, अन्य की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद अथहर की तहरीर पर कुल पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 333 और 109(1) जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा (अपराध संख्या 062/2026) दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां