मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में जबरन घुसकर हंगामा करने, कर्मचारियों से मारपीट और उद्यमियों को धमकी देने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी और एसएसपी से फेडरेशन के पदाधिकारियों की मुलाकात के बाद, पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को नामजद करते हुए करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर जनपद के उद्यमियों में भारी रोष व्याप्त है और उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दीवार फांदकर परिसर में घुसी सैकड़ों की भीड़, कर्मचारियों को पीटा
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: ससुरालियों के जुल्म के खिलाफ बच्चों संग धरने पर बैठी विवाहिता, सुजड़ू में मचा हड़कंपप्रदूषण विभाग की क्लीन चिट के बाद भी जारी रहा हंगामा
सूचना पर पहुंची रोहाना पुलिस चौकी की टीम ने स्थिति को संभाला, लेकिन बिल्लू राणा, आशीष त्यागी और विशाल सिंह के नेतृत्व में भीड़ ने नारेबाजी और अभद्र व्यवहार जारी रखा। मौके पर पहुंचे प्रदूषण नियंत्रण विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने निरीक्षण के बाद स्पष्ट किया कि फैक्ट्री के पास सभी एनओसी (NOC) मौजूद हैं और वह सरकारी मानकों के अनुरूप चल रही है। इसके बावजूद उपद्रवियों ने अधिकारियों से बदसलूकी की और दो दिन के भीतर फैक्ट्री बंद न करने पर रास्ता जाम कर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।
उद्यमियों ने दी औद्योगिक इकाइयां बंद करने की चेतावनी
इस घटना से आक्रोशित फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में उद्यमियों ने एसएसपी संजय वर्मा और डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की। उद्यमियों ने दोटूक कहा कि यदि जिले में उद्योगों के लिए सुरक्षित माहौल नहीं रहा और भीड़तंत्र के जरिए फैक्ट्रियां बंद कराई गईं, तो वे अपनी इकाइयां बंद करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से टैक्स देने के बावजूद यदि उद्यमी सुरक्षित नहीं हैं, तो निवेश प्रभावित होगा।
ये भी पढ़ें गुजरात पुलिस ने शराब तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, ट्रक में हेलमेट के नीचे छिपी 10 हजार बोतलें जब्तवहीं, दूसरी ओर विशाल राणा ने कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने के आरोप लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त शुरू कर दी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां