देश को औरंगजेब नहीं, श्रीराम की विचारधारा चाहिए: आचार्य अचल कृष्ण
नई मंडी में RSS के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य हिंदू सम्मेलन; जातिवाद त्यागकर एकजुट होने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। भागवत पीठ शुकतीर्थ के राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में हिंदू के रूप में जन्म लेना परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि आज देश को औरंगजेब की क्रूरता वाली नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की त्यागपूर्ण विचारधारा की आवश्यकता है।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए आचार्य ने कहा कि एक तरफ वह विचारधारा है जहाँ सत्ता के लिए भाइयों की हत्या की गई, और दूसरी तरफ श्रीराम हैं जिन्होंने भाई के लिए राजपाठ त्याग दिया। उन्होंने समाज को जातिवाद के आंतरिक शत्रुओं से सचेत रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख विनय कुमार ने संघ की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला, वहीं अनुराग सिंघल ने संघ के पंच परिवर्तन सिद्धांतों की चर्चा की। सम्मेलन में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, समाजसेवी रमेशचंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां