बुढाना नगर पंचायत: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 45 करोड़ का 'विकासोन्मुखी' बजट सर्वसम्मति से पारित
पार्कों के सौंदर्यीकरण और ऑटोमेटिक लाइटों से चमकेगा नगर; मुख्य तिराहों और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार पर जोर
बुढाना। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से हरी झंडी मिल गई। नगर पंचायत अध्यक्षा उमा त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बोर्ड ने प्रारंभिक अवशेष सहित कुल 44,90,75,000/- रुपये का आय बजट और 45,05,10,000/- रुपये का अनुमानित व्यय बजट पारित किया है।
सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे पर फोकस
पारित बजट में नगर की सूरत बदलने के लिए व्यापक योजनाएं शामिल की गई हैं। बजट में पार्कों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ मुख्य तिराहों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। विशेष रूप से चांदनी मंदिर चौक, मजारों और वार्ड-2 स्थित अम्बेडकर चौक के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, नगर के सभी नालों का सीसी निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल सके।
ये भी पढ़ें होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजारास्मार्ट होगी नगर की प्रकाश व्यवस्था
नगर की प्रकाश व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब नगर की लाइटों में ऑटोमेटिक पैनल लगाए जाएंगे, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सकेगा। बैठक के दौरान सभी सभासदों ने विकास कार्यों के इन प्रस्तावों का मेजें थपथपाकर स्वागत किया और अपना समर्थन दिया।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में सभासद ऊषा, सुनीता, सुमन सिंह, पुष्पा, नूरजहां नाज, साबरा, सलीम कुरैशी, योगेन्द्र त्यागी, योगेश प्रजापति, नितिन शर्मा, नियम पंवार, गुलफाम खान, नसीम अहमद, इमरान, मो. राशिद और अजय संगल मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यालय लिपिक सतीश पंवार, सुधीर कुमार, दिनेश त्यागी और सुमित शर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां