जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न
मुजफ्फरनगर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में डीएवी कृषक कॉलेज लखान, जनपद मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति का चुनाव शनिवार को आर्य समाज शहर मुजफ्फरनगर में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष हरिओम त्यागी आर्य ने की।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेंद्र कुमार आर्य, अक्षय पंवार, श्रवण कुमार, हरवीर सिंह आर्य, सुधा आर्य और चंद्रकांता आर्य को शामिल किया गया।
चुनाव के बाद अध्यक्ष हरिओम त्यागी आर्य ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई प्रबंध समिति शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, अनुशासन और आर्य समाज के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां