मुजफ्फरनगर पालिका में 'अपनों' की बगावत या 2027 की बिसात?: कपिल देव बनाम गौरव स्वरूप की जंग में उलझे सभासद

अंजू अग्रवाल जैसा 'इतिहास' दोहराने की तैयारी? राजीव शर्मा और मनोज वर्मा की भूमिका पर सस्पेंस; संजीव बालियान और मंत्री कपिल देव के बीच वर्चस्व की नई जंग!

मुजफ्फरनगर- नगर पालिका परिषद में पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी के सभासदों द्वारा भ्रष्टाचार के खुले आरोप लगाने से शहर की राजनीति गर्मा गई है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, सीमा जैन और देवेश कौशिक आदि निरंतर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठा रहे हैं। चूँकि ये सभी भाजपा के निर्वाचित सभासद हैं, इसलिए इनके द्वारा अपनी ही सरकार और बोर्ड के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले मीडिया में उजागर करने को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएँ व्याप्त हैं।

वर्तमान में मुजफ्फरनगर नगर पालिका की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप हैं। उनके पति गौरव स्वरूप भाजपा के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल पिछले तीन बार से नगर सीट से विधायक चुने जा रहे हैं। अब चूँकि 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि नगर पालिका के इन विवादों के जरिए 2027 के टिकट की राह आसान की जा रही है।

ये भी पढ़ें  नीरज पांडेय ने हटाई 'घूसखोर पंडत' की प्रचार सामग्री, याचिका के बाद विवादित फिल्म पर रोक

कपिल देव अग्रवाल शहर में भाजपा का दमदार चेहरा हैं, लेकिन इस बार गौरव स्वरूप भी उनके स्थान पर टिकट पाने के प्रयासों में जुटे हैं। गौरव स्वरूप हर दृष्टिकोण से एक मजबूत प्रत्याशी हैं और उन्हें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान का खुला समर्थन भी प्राप्त है।  दूसरी ओर, कपिल देव अग्रवाल भी राजनीति के कच्चे खिलाड़ी नहीं हैं और अब वे 'हर प्रकार' से सक्षम भी हैं।

ये भी पढ़ें  ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेज़लवुड टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

नगर पालिका की इस वर्तमान लड़ाई को गौरव स्वरूप और कपिल देव अग्रवाल के बीच 2027 के भाजपा टिकट की जंग से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा के दो प्रमुख सभासद, राजीव शर्मा और मनोज वर्मा, लंबे समय तक कपिल देव के निकटतम माने जाते रहे हैं। पिछली नगर पालिका के कार्यकाल में तत्कालीन अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के खिलाफ इन दोनों ने ही जमकर मुहिम चलाई थी। तब चर्चा थी कि ये विधायक कपिल देव के इशारे पर अंजू अग्रवाल को घेर रहे हैं। स्थिति यह बनी थी कि लगातार घेराबंदी के कारण अंततः अंजू अग्रवाल को भाजपा में शामिल होना पड़ा था। हालांकि, अंजू अग्रवाल को भाजपा ने कभी 'परिवार' का हिस्सा नहीं माना। इसकी सार्वजनिक घोषणा 2022 के नगर पालिका चुनाव के दौरान डॉ. संजीव बालियान ने खुद की थी। उन्होंने मीनाक्षी स्वरूप के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा था कि "इस बार भाजपा को जिताइए ताकि ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कर सके।"

ये भी पढ़ें  परीक्षा पे चर्चा 2026: जब PM मोदी बोले – सलाह सबकी सुनो, लेकिन करो वही जो सही लगे!

वर्तमान में राजीव शर्मा और मनोज वर्मा, गौरव स्वरूप के भी नजदीकी माने जाते हैं, जबकि कपिल देव से भी उनकी नजदीकियां प्रगाढ़ हैं। ऐसे में यह रहस्य बना हुआ है कि ये दोनों सभासद आखिर किसके खेमे में हैं—पुराने साथी कपिल देव के साथ, या वर्तमान सत्ता समीकरण बदलने के बाद अब प्रत्यक्ष लाभ की संभावनाओं के चलते गौरव स्वरूप के साथ ?

पिछले तीन दिनों से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वाले सभासदों में योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सीमा जैन और देवेश कौशिक शामिल हैं। ये वे सभासद हैं जो निरंतर गौरव स्वरूप के आवास पर बैठते हैं और नगर पालिका में जिनका दबदबा है। ऐसे में जब 'पावर सेंटर' के करीबी ही भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे हैं, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का मानना है कि 2027 के नजरिए से कपिल देव अग्रवाल इन सभासदों के माध्यम से गौरव स्वरूप की छवि प्रभावित कर अपना टिकट पक्का करना चाह रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यह भी माना जा रहा है कि नगर पालिका में आज भी कपिल देव प्रभावशाली हैं और गौरव स्वरूप खुद को पूरी तरह सक्षम न पाकर अपने समर्थकों के जरिए खुद भ्रष्टाचार का मुद्दा उठवा रहे हैं, ताकि अप्रत्यक्ष रूप से नगर पालिका में कपिल देव के वर्चस्व को तोड़ा जा सके।

हालांकि अशोक कंसल और श्रीमोहन तायल जैसे अन्य कई प्रत्याशी भी टिकट की दौड़ में हैं, लेकिन 2027 की मुख्य लड़ाई फिलहाल कपिल देव अग्रवाल और गौरव स्वरूप के बीच ही मानी जा रही है। ऐसे में नगर पालिका की यह वर्तमान खींचतान क्या नया गुल खिलाएगी, इस पर पूरे शहर की निगाहें टिकी हैं। 2027 में 'हाथी' और 'साइकिल' से लड़ने के लिए 'कमल' का सिपाही कौन बनेगा, पूरे शहर की निगाहें इसी 'पॉलिटिकल थ्रिलर' पर टिकी हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

भारत-अमेरिका के बीच 'ऐतिहासिक' व्यापार समझौता: टैरिफ में भारी कटौती और बाजार पहुंच के ढांचे पर बनी सहमति, PM मोदी ने बताया 'बड़ी खुशखबरी'

नयी दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। दोनों राष्ट्र एक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-अमेरिका के बीच 'ऐतिहासिक' व्यापार समझौता: टैरिफ में भारी कटौती और बाजार पहुंच के ढांचे पर बनी सहमति, PM मोदी ने बताया 'बड़ी खुशखबरी'

मुरादाबाद: जीएसटी विभाग का 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 25 बड़े सर्राफा व्यापारी SIB के रडार पर, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

मुरादाबाद। मुरादाबाद के सर्राफा बाजार पर राज्य कर विभाग की विशेष जांच शाखा (SIB) ने अपना शिकंजा कस दिया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: जीएसटी विभाग का 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 25 बड़े सर्राफा व्यापारी SIB के रडार पर, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

बिजनौर: फर्जी फर्म बनाकर कोडीन सिरप का काला कारोबार करने वाले आरोपी की जमानत खारिज; एडीजे का सख्त रुख

बिजनौर। जिले में कोडीन युक्त सिरप के अवैध क्रय-विक्रय के गंभीर मामले में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: फर्जी फर्म बनाकर कोडीन सिरप का काला कारोबार करने वाले आरोपी की जमानत खारिज; एडीजे का सख्त रुख

मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई 'बिजली बिल राहत योजना 2025-26' मुरादाबाद के लाखों उपभोक्ताओं के लिए वरदान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये

सपने में सांप का दिखना: क्या है इसका रहस्य, शुभ या अशुभ ? जानिए ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र का गहन विश्लेषण

मानव सभ्यता के इतिहास में सांप को हमेशा से एक रहस्यमय और शक्तिशाली जीव माना गया है। धर्म-ग्रंथों से लेकर...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
सपने में सांप का दिखना: क्या है इसका रहस्य, शुभ या अशुभ ? जानिए ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र का गहन विश्लेषण

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: जीएसटी विभाग का 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 25 बड़े सर्राफा व्यापारी SIB के रडार पर, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

मुरादाबाद। मुरादाबाद के सर्राफा बाजार पर राज्य कर विभाग की विशेष जांच शाखा (SIB) ने अपना शिकंजा कस दिया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: जीएसटी विभाग का 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 25 बड़े सर्राफा व्यापारी SIB के रडार पर, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

बिजनौर: फर्जी फर्म बनाकर कोडीन सिरप का काला कारोबार करने वाले आरोपी की जमानत खारिज; एडीजे का सख्त रुख

बिजनौर। जिले में कोडीन युक्त सिरप के अवैध क्रय-विक्रय के गंभीर मामले में शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: फर्जी फर्म बनाकर कोडीन सिरप का काला कारोबार करने वाले आरोपी की जमानत खारिज; एडीजे का सख्त रुख

मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई 'बिजली बिल राहत योजना 2025-26' मुरादाबाद के लाखों उपभोक्ताओं के लिए वरदान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिजली बिल राहत योजना ने दी बड़ी राहत; अब तक 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने जमा किए 98 करोड़ रुपये

मुरादाबाद: 'रोज़ डे' पर महंगाई का कांटा; ₹100 तक पहुंचा एक गुलाब, बुके के दामों ने बिगाड़ा बजट

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 'रोज़ डे' के साथ जोरदार ढंग से हुई है, लेकिन इस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: 'रोज़ डे' पर महंगाई का कांटा; ₹100 तक पहुंचा एक गुलाब, बुके के दामों ने बिगाड़ा बजट

सर्वाधिक लोकप्रिय