मुजफ्फरनगर: सीएमओ का 'एक्शन' मोड, चार स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं
पुरबालियान, सोहजनी, बडसू और नावला के आरोग्य मेलों में पहुंचे सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, आशा-ANM को दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन स्वास्थ्य आरोग्य मेलों की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने मोर्चा संभाला। सीएमओ ने जिले के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, बल्कि शासन की अन्य योजनाओं को लेकर भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबालियान, सोहजनी तागान, बडसू और नावला का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, दवाइयों की उपलब्धता, मुफ्त जांच की सुविधा और केंद्रों पर साफ-सफाई का बारीकी से मुआयना किया। मेलों में आए मरीजों से संवाद करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें बिना किसी परेशानी के उपचार मिल रहा है।
आयुष्मान कार्ड और नए मतदाताओं पर जोर:
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को दो प्रमुख कार्यों के लिए निर्देशित किया। पहला, आयुष्मान भारत योजना के तहत शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाना। दूसरा, एक नई पहल के तहत उन्होंने निर्देश दिए कि जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, उनके 'प्रपत्र-6' भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

टिप्पणियां