खतौली: एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने किया नगर पालिका और तहसील का वार्षिक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
राजस्व न्यायालयों में 5 साल से लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के आदेश, नगर पालिका की सफाई और गौशाला प्रबंधन को परखा
खतौली/मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार ने खतौली नगर पालिका परिषद और तहसील परिसर का वार्षिक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, राजस्व वसूली और जनसुनवाई की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।
नगर पालिका परिषद के निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन ने ईओ राजीव कुमार को नियमित सफाई और एंटी लार्वा के छिड़काव के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाए और कर वसूली में तेजी लाई जाए। पालिका परिसर में स्थित गौशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने गौवंशों के लिए हरे चारे, भूसे और नियमित चिकित्सकीय परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
तहसील परिसर के निरीक्षण में एडीएम प्रशासन ने राजस्व न्यायालयों के कामकाज को गहराई से परखा। उन्होंने उप जिलाधिकारी (SDM) और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित पड़े राजस्व वादों का दिन-प्रतिदिन सुनवाई कर त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही, जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां