मुज़फ्फरनगर के भलवा गांव में पसरा सन्नाटा: जहां उठनी थी डोली, वहां से उठी अर्थी; कफन में तब्दील हुआ लाल जोड़े का सपना
भारी पुलिस बल के बीच हुआ युवती और आरोपी का अंतिम संस्कार; 8 फरवरी को आनी थी बारात, घर में धरे रह गए शगुन के कपड़े
जानसठ। मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भलवा में शुक्रवार का सूरज खुशियां नहीं, बल्कि उदासी और सन्नाटे की चादर ओढ़े निकला। जिस आंगन में कल तक शादी की शहनाइयां बजने की तैयारियां हो रही थीं, वहां आज पुलिस के कड़े पहरे के बीच सिसकियों की आवाज गूंज रही थी। प्रेम प्रसंग के खूनी अंत के बाद शुक्रवार को युवती प्रगति और आरोपी रोहित का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया।
पुलिस के पहरे में जलीं दो चिताएं
गुरुवार को हुई रूह कांप देने वाली वारदात के बाद से ही गांव भलवा में तनावपूर्ण शांति बनी रही। शुक्रवार को जब दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया। किसी भी अप्रिय घटना या तनाव की स्थिति को रोकने के लिए गांव में भारी पुलिस बल और
.jpg)
ये भी पढ़ें दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंगआला अधिकारी मुस्तैद रहे। भारी मन और नम आंखों के साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा और शोक के कारण कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
लाल जोड़े की जगह कफन में विदाई
मृतक प्रगति के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नियति का क्रूर मजाक देखिए कि आगामी 8 फरवरी को प्रगति की बारात आनी थी। घर में शगुन के कपड़े, गहने और मिठाइयां बेटी की विदाई का इंतजार कर रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पिता विजयपाल को अपनी लाडली को लाल जोड़े की जगह कफन में विदा करना पड़ा। यह मंजर देखकर गांव के बुजुर्गों की आंखें भी भर आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब पिता ने अपनी बेटी को अंतिम विदाई दी, तो वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा मुँह को आ गया।
वारदात से सहमा इलाका
इस खूनी प्रेम प्रसंग के अंत ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। खुशियों वाले घर में मातम के इस सन्नाटे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां