मुजफ्फरनगर: मलीरा फैक्ट्री प्रकरण में आर-पार की जंग; उद्योगपतियों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने दी सामूहिक पलायन की चेतावनी

तिरुपति एंटरप्राइजेज विवाद ने पकड़ा तूल: कलेक्ट्रेट पहुंचे उद्यमियों ने मांगी सुरक्षा, तो गांव में गूंजी प्रदूषण के खिलाफ आक्रोश की हुंकार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव मलीरा में स्थित 'तिरुपति एंटरप्राइजेज' टायर फैक्ट्री अब एक भीषण विवाद का केंद्र बन चुकी है, जहां उद्योग जगत और ग्रामीण आबादी आमने-सामने आ गई है। सोमवार को इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब 'फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स' के बैनर तले जिले के दिग्गज उद्यमी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि असामाजिक तत्वों द्वारा फैक्ट्रियों में घुसपैठ और अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी, तो जिले का औद्योगिक विकास ठप हो जाएगा। दूसरी ओर, मलीरा के ग्रामीणों ने फैक्ट्री से फैल रहे जहरीले प्रदूषण को लेकर मोर्चा खोलते हुए सामूहिक पलायन का अल्टीमेटम दे दिया है।

उद्यमियों का पक्ष: 'ब्लैकमेलिंग और दहशत के साये में उद्योग'

हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं ये भी पढ़ें  हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं

फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी  संजय वर्मा से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। फेडरेशन के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 3 दिन पूर्व बामनहेड़ी के पास स्थित तिरुपति एंटरप्राइजेज, जिसके मालिक अंशुल सिंगल एवं दीपक जैन हैं, वहां कुछ असामाजिक तत्व दीवार फांदकर जबरन अंदर घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने फैक्ट्री परिसर में अंधाधुंध पथराव किया और मजदूरों को डराकर काम बंद करा दिया।

मुजफ्फरनगर की नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया दम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में गूंजा 'विज्ञान' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर की नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया दम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में गूंजा 'विज्ञान'

प्रतिनिधिमंडल में शामिल फेडरेशन के उपाध्यक्ष राकेश जैन, सह-सचिव आशीष गर्ग, अंकित संगल, अंकुर गर्ग, सत्यप्रकाश रेशु और व्यापार मंडल से एडवोकेट शलभ गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ शरारती तत्व प्रदूषण की झूठी शिकायतों का डर दिखाकर उद्योगपतियों से अवैध धन की उगाही करना चाहते हैं। उद्यमियों ने प्रसन्न कुमार नामक व्यक्ति का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वह लगातार वैश्य समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है और दहशत फैला रहा है। इस दौरान वैश्य संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल ने भी उद्यमियों के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर ये भी पढ़ें  UP में 'त्योहारों और परीक्षाओं' का महा-महीना: सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस अलर्ट, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर भी पैनी नजर

ग्रामीणों का पक्ष: 'प्रदूषण से जान का खतरा, झूठे मुकदमों की साजिश'

वहीं दूसरी तरफ, मलीरा गांव के निवासियों का आक्रोश भी सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे विशाल सिंह ने आरोप लगाया कि इस टायर फैक्ट्री में पुराने टायरों को जलाकर तेल निकालने का काम किया जाता है, जिससे निकलने वाला काला और जहरीला धुआं पूरे गांव की हवा को जहरीली बना रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि इस प्रदूषण के कारण गांव में कैंसर, दमा और चर्म रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। बीते 6 तारीख को प्रशासन के आश्वासन पर धरना तो खत्म हुआ था, लेकिन अब ग्रामीण इस बात से नाराज हैं कि फैक्ट्री प्रबंधन उन पर 'पथराव' और 'अवैध वसूली' के झूठे आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई कराने की साजिश रच रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन को दोटूक चेतावनी दी है कि यदि किसी भी निर्दोष ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ या फैक्ट्री को बंद नहीं किया गया, तो पूरा मलीरा गांव खाली कर दिया जाएगा और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर ही अपना डेरा डालेंगे।

फिलहाल, मुजफ्फरनगर प्रशासन इस जटिल समस्या के बीच फंस गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उद्यमियों को उचित कार्रवाई और सुरक्षा का भरोसा दिया है, वहीं पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अब सबकी निगाहें प्रदूषण विभाग की उस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि फैक्ट्री मानकों के अनुरूप चल रही है या वाकई मलीरा के निवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

Views: 339

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

शामली। कैराना लोकसभा सीट की सियासत एक बार फिर 'रॉयल बुलेटिन' के डिजिटल मंच पर गरमाने वाली है। 2024 के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव