शराब के नशे में 'कलयुगी' बेटे का तांडव: पिता को पीटा, बीच-बचाव करने आए चाचा के सिर पर दरांती से किया जानलेवा हमला

सिखेड़ा के गांव मंदौड़ की वारदात; चाचा की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर; आरोपी मौके से फरार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव मंदौड़ में शराब की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को लहूलुहान कर दिया। नशे में धुत एक युवक ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपने ही पिता के साथ मारपीट की और जब सगे चाचा बीच-बचाव करने आए, तो उन पर दरांती से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में चाचा के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिन्हें नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

पैसे न देने पर शुरू हुआ खूनी खेल

पुलिस के अनुसार, सोमवार की देर रात गांव मंदौड़ निवासी 35 वर्षीय विनीत का अपने पिता ओमबीर के साथ विवाद हो गया। विनीत शराब पीने का आदी है और उसने अपने पिता से शराब के लिए रुपयों की मांग की थी। पिता द्वारा मना किए जाने पर वह उग्र हो गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर घर में मौजूद चाचा महिपाल (पुत्र हरफूल सिंह) मौके पर पहुंचे और विनीत को समझाने व दूर करने का प्रयास किया।

इजरायली राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, यहूदी विरोधी आतंकी हमले के बाद दौरा अहम ये भी पढ़ें  इजरायली राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, यहूदी विरोधी आतंकी हमले के बाद दौरा अहम

दरांती से किए कई वार, सिर में आई गहरी चोट

नशे में अंधे हो चुके विनीत ने चाचा के हस्तक्षेप पर आपा खो दिया। उसने घर में रखी दरांती उठा ली और अपने पिता व चाचा पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले के दौरान उसने महिपाल के सिर पर सीधा वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। पिता ओमबीर के हाथ पर भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और आरोपी विनीत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

खतौली: एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने किया नगर पालिका और तहसील का वार्षिक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश ये भी पढ़ें  खतौली: एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने किया नगर पालिका और तहसील का वार्षिक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

पुलिस की कार्रवाई: कई टीमें गठित

सूचना पर पहुंची थाना सिखेड़ा पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से महिपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 35-36 वर्ष है और घटना के मूल में शराब की लत सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों की ली जान ये भी पढ़ें  सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों की ली जान

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की शादी की खुशियों को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मोरना। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में जबरन घुसकर हंगामा करने, कर्मचारियों से मारपीट और उद्यमियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब खाकी का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

उत्तर प्रदेश

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद में मंगलवार को खूबसूरती, आत्मविश्वास और कला का अनूठा संगम देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने केंद्र सरकार की नीतियों और स्थानीय प्रशासन के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 09 की तरफ जाने वाले रास्ते पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

सर्वाधिक लोकप्रिय