मुजफ्फरनगर: वैलेंटाइन डे पर 'लाठी' का पहरा, क्रांति सेना ने प्रेमी युगलों को दी गंजा करने की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। वैलेंटाइन वीक को लेकर मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना महिला मोर्चा ने सख्त रुख अपनाते हुए एक विवादित अल्टीमेटम जारी किया है। संगठन की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में क्रांति सेना के पदाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए, जहां प्रतीकात्मक रूप से लाठी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन ने वैलेंटाइन डे और उससे जुड़े आयोजनों का विरोध जताया।
पूनम चौधरी ने कहा कि 14 फरवरी को किस डे, रोज डे, चॉकलेट डे और वैलेंटाइन डे जैसे आयोजनों को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बाजार में जाकर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को लिखित चेतावनी पत्र सौंपे और ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति न देने की बात कही।
क्रांति सेना महिला मोर्चा की ओर से कहा गया कि यदि 14 फरवरी को किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रेमी युगल संदिग्ध स्थिति में पाए गए, तो संगठन की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी। इस बयान के बाद जिले में माहौल गरमा गया है।
संगठन ने यह भी कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया जाना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपील की गई कि वैलेंटाइन डे के बजाय इस दिन को श्रद्धांजलि दिवस घोषित किया जाए।
क्रांति सेना के इस बयान और चेतावनी को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। संगठन ने कहा है कि पहले से चेतावनी देने के बावजूद यदि कहीं कार्यक्रम आयोजित होते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मामले को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां