मुजफफरनगरः एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन कर कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की व्यापक समीक्षा की गई। गोष्ठी का उद्देश्य जनपद में शांति व्यवस्था सुदृढ़ करना, महिला सुरक्षा को प्रभावी बनाना तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा।

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी, यातायात उप निरीक्षक एवं जनपद के सभी थाना व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया।
गोष्ठी के दौरान एसएसपी द्वारा जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, साइबर अपराध, वाहन चोरी, नकबजनी सहित अन्य गंभीर अपराधों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने टॉप-10 एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर सतत निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने तथा ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, सम्भ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रहरियों एवं पुलिस मित्रों के साथ नियमित गोष्ठी कर आपसी समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में साइबर हेल्पडेस्क की सराहनीय कार्यवाही, ₹28 हजार की ठगी राशि कराई वापस, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

एसएसपी ने अवैध शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में धारा 14(1) के तहत अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला आरक्षियों एवं पुलिसकर्मियों को स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा सेवाओं 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102 व 108 सहित थानों के सीयूजी नंबरों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

मुजफ्फरनगर के ककरौली का परिवार ईरान मे फंसा, चितिंत परिजन कर रहे वतन वापसी की दुआएं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के ककरौली का परिवार ईरान मे फंसा, चितिंत परिजन कर रहे वतन वापसी की दुआएं

एसएसपी ने थानों पर आने वाले फरियादियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शालीन एवं विनम्र व्यवहार करने, स्वच्छ वातावरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं प्रसाधन की सुविधा सुनिश्चित करने तथा शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डायल-112 के अंतर्गत पीआरवी वाहनों की रूट व्यवस्था की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से एससी-एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध एवं पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की विवेचनाओं को कार्ययोजना बनाकर शीघ्र निस्तारित करने एवं प्रभावी पैरवी कर दोषियों को कठोर सजा दिलाने पर जोर दिया गया।

मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

इसके साथ ही अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के लिए अभियान चलाने, ऑपरेशन सवेरा, ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन त्रिनेत्र सहित सभी विशेष अभियानों का गंभीरता से पालन करने और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए।
आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों, भीड़भाड़ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त तथा मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।

Views: 62

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

वाशिंगटन/तेल अवीव। मध्य-पूर्व में चल रहा सैन्य संघर्ष अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसकी आग अंतरराष्ट्रीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश