मुजफ्फरनगर: न्यू इंडियन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक दिवस समारोह, विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित


मुजफ्फरनगर। न्याजुपुरा स्थित न्यू इंडियन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रवाद का सशक्त संदेश दिया। मंच से प्रस्तुत कार्यक्रमों में भाईचारे, सामाजिक समरसता और देशप्रेम की भावना को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
समारोह को संबोधित करते हुए मनीष चौधरी ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक संस्कार भी शिक्षा का अभिन्न अंग होने चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक माह सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज को राष्ट्र भावना से जोड़ना है। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी एकता और मेल-मिलाप को मजबूत करते हैं।

शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत ये भी पढ़ें  शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृत


कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत में मनीष चौधरी ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना को विकसित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक राष्ट्रगान जैसे आयोजन राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
बीकेयू सर्वधर्म की प्रवक्ता मेराज जहां ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से उनकी प्रतिभा के साथ-साथ शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए भाईचारा और आपसी सौहार्द अत्यंत आवश्यक है।

मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: स्वस्थ जीवन के लिए जल, जंगल और जमीन बचाना अनिवार्य: राकेश टिकैत


विद्यालय के मैनेजर अब्दुल सलाम ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में भाईचारे, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, एमएसडब्ल्यूए के अध्यक्ष जफरयाब खान, बीकेयू सर्वधर्म के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरशद अमीर, पवन कुमार, हाजी मोहम्मद फारूक, चौधरी शाहवेज मीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर के रुड़कली गांव में गंदगी को लेकर संघर्ष, किसान का कान काटा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के रुड़कली गांव में गंदगी को लेकर संघर्ष, किसान का कान काटा

Views: 48

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

रूसी राजदूत का बयान: तेल संकट में भारत का साथ देगा रूस, लेकिन चुनाव भारत का होगा

नई दिल्ली। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने गुरुवार को पश्‍च‍िम एश‍िया में चल रहे संघर्ष को बातचीत से...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूसी राजदूत का बयान: तेल संकट में भारत का साथ देगा रूस, लेकिन चुनाव भारत का होगा

सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नागल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मुजफ्फरनगर-सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना की एआई तस्वीर वायरल, पोस्ट करने पर ट्रोल हुए शेखर कपूर

मुंबई। फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा...
Breaking News  मनोरंजन 
दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना की एआई तस्वीर वायरल, पोस्ट करने पर ट्रोल हुए शेखर कपूर

मुजफ्फरनगरः नई मंडी क्षेत्र में पुलिस चौकी के निकट फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या, चेहरे को ईंट-पत्थरों से कुचला

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-58 पर स्थित बीबीपुर पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः नई मंडी क्षेत्र में पुलिस चौकी के निकट फार्म हाउस के चौकीदार की हत्या, चेहरे को ईंट-पत्थरों से कुचला

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में उल्लास के साथ मना रंगों का पर्व, रामराज में चोरों ने बीयर शॉप से पार की हजारों की शराब

मीरापुर। मीरापुर और आसपास के क्षेत्रों में होली के बाद मनाया जाने वाला दुल्हेंडी का पर्व पारंपरिक उत्साह और...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में उल्लास के साथ मना रंगों का पर्व, रामराज में चोरों ने बीयर शॉप से पार की हजारों की शराब

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना नागल पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मुजफ्फरनगर-सहारनपुर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नागल पुलिस ने नशा तस्कर को 43 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

संभल। होली के हुड़दंग और उल्लास के बीच संभल के हयातनगर क्षेत्र में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत

संभल का 'हस्तशिल्प' मिडिल ईस्ट की जंग से बेनूर, 500 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की वैश्विक पहचान बन चुका प्रसिद्ध हैंडीक्राफ्ट उद्योग इन दिनों गहरे संकट के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल का 'हस्तशिल्प' मिडिल ईस्ट की जंग से बेनूर, 500 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल

सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश