इजरायली राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, यहूदी विरोधी आतंकी हमले के बाद दौरा अहम
सिडनी। इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग सोमवार सुबह सिडनी पहुंचे। उनका यह चार दिन का ऑस्ट्रेलिया दौरा पिछले साल दिसंबर में बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद यहूदी समुदाय के प्रति समर्थन दिखाने के लिए है। हालांकि, फिलिस्तीनियों को लेकर इजरायल की नीतियों के कारण इस यात्रा को लेकर विवाद भी हो रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) के हवाले से बताया कि हर्ज़ोग ने एक बयान में कहा कि वह पूरे ऑस्ट्रेलिया में यहूदी समुदायों का दौरा करेंगे ताकि "हमले के बाद समुदाय के प्रति एकजुटता व्यक्त कर सकें और उन्हें ताकत दे सकें।" ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल और प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर आए हर्ज़ोग अपने दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई यहूदी समुदाय के नेताओं के साथ बड़े सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा, उनकी वरिष्ठ राजनेताओं से भी मुलाकात होने की संभावना है। दूसरी ओर, फिलिस्तीनियों को लेकर इजराइल की नीतियों और कार्रवाइयों के विरोध में ऑस्ट्रेलिया के कुछ समूहों और आम लोगों ने इस यात्रा का विरोध किया है। एक हजार से अधिक ऑस्ट्रेलियाई यहूदियों ने एक खुला पत्र लिखकर कहा है कि हर्ज़ोग यहां स्वागत योग्य नहीं हैं।
हर्ज़ोग की जिन शहरों में यात्रा तय है, वहां विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। इनमें कैनबरा और मेलबर्न भी शामिल हैं। सिडनी में सोमवार शाम शहर के केंद्र में रैली और मार्च निकाले जाने की तैयारी है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। न्यू साउथ वेल्स राज्य में हर्ज़ोग की यात्रा के समय 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें से करीब 500 पुलिसकर्मी केवल प्रस्तावित प्रदर्शन की सुरक्षा में लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले साल 14 दिसंबर को सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार के जश्न के दौरान सामूहिक गोलीबारी हुई थी। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस हमले को आतंकी कार्रवाई बताया था, जो चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां