मुज़फ्फरनगर में 'जहर' उगल रहे नल ! संतोष विहार में गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे बच्चे, बाल्टियां लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

नगर पालिका के खिलाफ फूटा मोहल्लेवासियों का गुस्सा; अस्पताल पहुंचे मासूम, प्रशासन की अनदेखी पर जोरदार नारेबाजी

On

मुजफ्फरनगर। शहर के पॉश इलाकों में शुमार सर्कुलर रोड स्थित संतोष विहार क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह से नलों के जरिए आ रहा गंदा और बदबूदार पानी अब स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि दूषित पानी के सेवन से मोहल्ले के कई बच्चे संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर बीमार पड़ गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है।

मंगलवार को पालिका प्रशासन की इसी ढुलमुल कार्यशैली के खिलाफ कॉलोनी की महिलाओं और पुरुषों का धैर्य जवाब दे गया। गुप्ता नर्सिंग होम के बराबर वाली गली के निवासियों ने हाथों में गंदे पानी से भरी बाल्टियां और बर्तन लेकर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।

मुजफ्फरनगर: हिंदू स्वराज्य अधिवेशन में गूंजा राष्ट्रवाद, डॉ. संजीव बालियान ने उठाई जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: हिंदू स्वराज्य अधिवेशन में गूंजा राष्ट्रवाद, डॉ. संजीव बालियान ने उठाई जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

एक सप्ताह से नरक जैसी स्थिति, अस्पताल पहुँच रहे मासूम

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले सात दिनों से पानी की टंकी से अत्यंत दुर्गंधयुक्त और काला पानी आ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस दूषित पानी के कारण घरों में खाना बनाना तो दूर, नहाना भी दूभर हो गया है। बच्चों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायतें आम हो गई हैं। कई अभिभावकों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही की कीमत उनके मासूम बच्चों को अपनी सेहत गंवाकर चुकानी पड़ रही है।

साप्ताहिक राशिफल: 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक; जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह ये भी पढ़ें  साप्ताहिक राशिफल: 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक; जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

न सभासद ने सुना, न पालिका ने सुध ली

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने समस्या शुरू होते ही क्षेत्रीय सभासद और नगर पालिका अधिकारियों को मामले से अवगत कराया था, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक पाइपलाइन की जांच या टंकी की सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। मोहल्ले वासियों ने चेतावनी दी कि यदि अगले 24 घंटों के भीतर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे।

मंसूरपुर: मायके में रह रही दमकलकर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप ये भी पढ़ें  मंसूरपुर: मायके में रह रही दमकलकर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

ये लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से मनोहर सिंह, रेनू लता, नीरज बालियान, राजेंद्र सिंह, मीनू चौहान, मुन्नी, बबीता बालियान, आशु मलिक, उषा सैनी, डोली, ज्योति, रेखा, मिथिलेश और स्वाति ठाकुर सहित भारी संख्या में कॉलोनी वासी मौजूद रहे। सभी ने अपने घरों से लाई गई गंदे पानी की बाल्टियाँ दिखाकर पालिका प्रशासन के दावों की पोल खोली।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप सिंह | रिपोर्टर Picture

कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

नवीनतम

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की शादी की खुशियों को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मोरना। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में जबरन घुसकर हंगामा करने, कर्मचारियों से मारपीट और उद्यमियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब खाकी का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

उत्तर प्रदेश

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद में मंगलवार को खूबसूरती, आत्मविश्वास और कला का अनूठा संगम देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने केंद्र सरकार की नीतियों और स्थानीय प्रशासन के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 09 की तरफ जाने वाले रास्ते पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

सर्वाधिक लोकप्रिय