शर्मनाक: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद जबरन खिलाई गर्भपात की दवा, पीड़िता की हालत नाजुक; पुलिस ने 6 घंटे में दबोचा आरोपी

शादी का झांसा देकर कोल्हू पर ले गया था पड़ोसी युवक, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही किशोरी

मुजफ्फरनगर- भोपा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पड़ोसी युवक ने नाबालिग किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया और गर्भवती होने पर उसे जानलेवा गर्भपात की दवा खिला दी। दवा के रिएक्शन से किशोरी की हालत इस कदर बिगड़ी कि उसे जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा, जहां उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति केंद्र की मदद से तत्काल कार्रवाई की और फरार आरोपी को मात्र 6 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

थाना प्रभारी जसवीर सिंह के अनुसार, आरोपी अंकित नवंबर माह में किशोरी को मेरठ के लावड़ क्षेत्र स्थित एक गन्ना कोल्हू पर काम दिलाने के बहाने ले गया था। वहां उसने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने अपना पाप छिपाने के लिए उसे जबरन गर्भपात की दवा दे दी। शनिवार को जब किशोरी के पेट में असहनीय दर्द हुआ, तब उसने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजिया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजिया

पुलिस ने तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो (POCSO) एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उप-निरीक्षक पिंटू चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित को बहुपुरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जबकि पीड़िता का उपचार जारी है।

सीमा से सटे विराटनगर के सीडीओ कार्यालय के पास मिला बम, सेना ने किया डिफ्यूज, बढ़ाई गई सुरक्षा ये भी पढ़ें  सीमा से सटे विराटनगर के सीडीओ कार्यालय के पास मिला बम, सेना ने किया डिफ्यूज, बढ़ाई गई सुरक्षा

Views: 519

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

आरबीआई में असिस्टेंट बनने का मौका, 650 पदों पर वैकेंसी, 8 मार्च तक भरें फॉर्म

नई दिल्ली। बैंक में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रिजर्व बैंक...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
आरबीआई में असिस्टेंट बनने का मौका, 650 पदों पर वैकेंसी, 8 मार्च तक भरें फॉर्म

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

खामेनेई का उत्तराधिकारी दूसरे बेटे मोजतबा को बनाने पर सहमति, जल्द होगी घोषणा

तेहरान। अमेरिका-इजराइल के हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में उनके...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
खामेनेई का उत्तराधिकारी दूसरे बेटे मोजतबा को बनाने पर सहमति, जल्द होगी घोषणा

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,929 लोगों के काटे चालान

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को होली पर पूरे शहर में जगह-जगह स्पेशल चेकिंग ड्राइव चलाकर ट्रैफिक को...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,929 लोगों के काटे चालान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश