मुजफ्फरनगर में AIMIM ने जिला प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप: प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा को अनुमति न मिलने पर हंगामा
बुढ़ाना में 11 फरवरी को प्रस्तावित हाजी शौकत अली का कार्यक्रम अधर में; डीएम से की शिकायत
मुजफ्फरनगर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पदाधिकारियों ने आगामी जनसभा की अनुमति न मिलने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। पार्टी ने जिला प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार की मांग की है।
एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि आगामी 11 फरवरी 2026 को कस्बा बुढ़ाना में प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए उप जिलाधिकारी बुढ़ाना को समय रहते प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक अनुमति प्रदान नहीं की गई। पार्टी का आरोप है कि जानबूझकर उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
पदाधिकारियों का कहना है कि एआईएमआईएम एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी है। जिस तरह अन्य राजनीतिक दलों को जनसभा और कार्यक्रमों की स्वीकृति दी जा रही है, उसी प्रकार उन्हें भी समान अवसर मिलना चाहिए। हाजी दीन मोहम्मद और अन्य नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बुढ़ाना कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली, तो इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन माना जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द स्वीकृति दिलाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां