मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, बैंकों को अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के निर्देश
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद के सभी बैंकों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह जानकारी देते हुए डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर ने बताया कि बैठक का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाना तथा बैंक ऋण से संबंधित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में बंदियों के हितार्थ एक विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित बंदियों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने अवगत कराया कि दिनांक 14 मार्च 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
दीवानी न्यायालय परिसर, मुजफ्फरनगर
वाह्य न्यायालय, बुढाना
ग्राम न्यायालय, खतौली
ग्राम न्यायालय, जानसठ
कलेक्ट्रेट, मुजफ्फरनगर
में किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक मामले, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, बिजली व पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद तथा सिविल वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बैंकों से संबंधित ऋण मामलों को अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में प्रस्तुत करें, ताकि 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण हो सके और लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां