लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, विपक्ष ने कहा- भेदभाव के साथ दबाई जा रही आवाज

लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

On

 

ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्र ये भी पढ़ें  ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्र

नई दिल्ली। विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी की है। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाए कि सरकार के सदस्य कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संसदीय नियमों के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष एक शैडो प्रधानमंत्री होता है। लेकिन यहां नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। सरकार कुछ भी कह सकती है और किसी पर भी हमला कर सकती है। 

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

उन्होंने कहा कि स्पीकर खुद कांग्रेस की महिला सांसदों पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस सदन में विपक्ष के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है और उन्हें बोलने भी नहीं दिया जा रहा है। वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि संसद में विपक्ष के खिलाफ इस तरह का रवैया पहले कभी नहीं हुआ। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि चेयर एक संवैधानिक पद है। यह सत्ताधारी पार्टी का नहीं है। जिस तरह से विपक्ष के नेता की आवाज को भेदभाव के साथ दबाया जा रहा है, वह बहुत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह संसद है, सेंसर बोर्ड नहीं है।

मुजफ्फरनगर में आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका पूजन, महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका पूजन, महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि

 

अविश्वास प्रस्ताव के विषय पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो भी 'इंडिया' गठबंधन के वरिष्ठ नेता निर्णय लेंगे, सभी उसी पर रहेंगे और मानेंगे। उन्होंने कहा, "हमें लगातार देखने को मिला है कि जब से भाजपा आई है, सत्तापक्ष के कभी माइक बंद नहीं होते, लेकिन विपक्ष के नेताओं और सांसदों का माइक बंद किया जाता है। तो अगर अविश्वास प्रस्ताव लाना है तो 'इंडिया' गठबंधन मिलकर ही ये प्रस्ताव लाएगा।"

 

इसी बीच, शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैंने 18 साल में ऐसा नहीं देखा जिस तरह यह सदन चलाया जा रहा है। सरकार और स्पीकर से मैं गुजारिश करती हूं कि जो यहां सांसद हैं उन्हें लोगों ने चुनकर भेजा है, उन्हें बोलने का मौका दिया जाना चाहिए।" उन्होंने सवाल किया कि जब आप बोलने ही नहीं देंगे तो इस सदन में लोगों का पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है? हर सदस्य को सदन में अपनी बात रखने का हक है।

 

हरसिमरत कौर बादल ने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता में देश को गुमराह किया गया है। आप (भाजपा) देश के किसानों को बर्बाद करके देश आबाद नहीं कर सकते। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष को बोलने दे, अगर विपक्ष को बोलने ही नहीं दिया जाएगा तो यह संसद क्यों बनाई है?

 

 

 

Views: 59

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला इलाके में बनी झुग्गियों में गुरुवार तड़के अचानक से आग लग गई। कुछ ही मिनटों...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव ने कमजोरी का रुख...
बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना ₹3,110 और चांदी ₹10,000 तक टूटी

होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अमीननगर में गुरुवार को होली के त्योहार के ठीक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
होली के बाद मुजफ्फरनगर में बवाल! दो पक्षों में पथराव, कई हिरासत में

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में किया बड़ा धमाका, किया राज्यसभा जाने का ऐलान

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार के सियासी अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्स पर पोस्ट के माध्यम से उन्होंने...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की सियासत में किया बड़ा धमाका, किया राज्यसभा जाने का ऐलान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज निजी अस्पताल का उद्धाटन करेंगे सीएम योगी, यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ आज दोपहर में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां सेक्टर-10 में...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज निजी अस्पताल का उद्धाटन करेंगे सीएम योगी,  यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात दबंगों ने एक दैनिक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश