पुरकाजी में अवैध खनन माफियाओं ने पुलिस की मौजूदगी में युवक से की मारपीट, सोने की चेन लूटी, जान से मारने की धमकी, शिकायत का था शक

पुरकाजी में अवैध खनन माफियाओं ने पुलिस की मौजूदगी में युवक से की मारपीट, सोने की चेन लूटी, जान से मारने की धमकी, शिकायत का था शक
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं और पुलिस की मिलीभगत से शिकायत के शक पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया और मारपीट कर सोने की चेन भी लूट ली। इस मामले में पीड़ित परिवार ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिलकर अपनी पीडा बताई है। जानकारी के अनुसार थाना पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत करने के शक पर एक युवक के साथ गंभीर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

पीड़ित जोगिंदर पुत्र श्री पहल सिंह निवासी ग्राम धमात, थाना पुरकाजी ने बताया कि गत 5 फरवरी  की रात करीब 11 बजे वह अपने गांव से कार द्वारा अपने खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह गंगनहर पुल के पास पहुंचा, वहां पुलिस चौकी लगी हुई थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो और ब्रेज़ा कार ने उसकी गाड़ी रोक ली।

मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत, सांसद हरेन्द्र मलिक के हस्तक्षेप के बाद 22.50 लाख का मुआवजा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बिजली विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत, सांसद हरेन्द्र मलिक के हस्तक्षेप के बाद 22.50 लाख का मुआवजा

पीड़ित के अनुसार, गाड़ियों में सवार करीब 9–10 अज्ञात लोग उसे गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि वह अवैध खनन की शिकायत क्यों करता है। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस चौकी के पास ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस की मौजूदगी में ही 
हमलावरों ने पीड़ित के गले से सोने की चेन छीन ली और जाते-जाते उसे भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना गंगनहर पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद बताई जा रही है।

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

घटना के बाद आरोपी कारों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने जब कारवाई नहीं की तो एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात कर अपनी पीडा बताई गई, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक युवक का शांति भंग में चालान किया, जिस पर पीड़ित पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और आज फिर एसएसपी से मिलने पुलिस आफिस पहुंचे, जहां पर एसएसपी नहीं मिल सके, तो उन्होंने एसपी देहात आदित्य बंसल से मिलकर पूरा मामला बताया, जिस पर एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुरका पुलिस को फोन कर हड़काया और कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद 
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर में होली पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एडीजी भानु भास्कर ने लिया जायजा, शिव चौक पर किया निरीक्षण ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में होली पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एडीजी भानु भास्कर ने लिया जायजा, शिव चौक पर किया निरीक्षण

Views: 157

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

गर्मियों में घर पर उगाएं ये सब्जियां करेला लौकी तोरी और भिंडी सही तरीके से लगाएं और पाएं भरपूर पैदावार

आज के समय में होम गार्डनिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी छत बालकनी और छोटे से...
कृषि 
गर्मियों में घर पर उगाएं ये सब्जियां करेला लौकी तोरी और भिंडी सही तरीके से लगाएं और पाएं भरपूर पैदावार

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

1 एकड़ में पान की खेती से कमाएं 10 लाख तक सालाना, कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देने वाली नकदी फसल

आज के समय में कई किसान पारंपरिक खेती के साथ साथ ऐसी फसलों की तलाश कर रहे हैं जिनसे कम...
कृषि 
1 एकड़ में पान की खेती से कमाएं 10 लाख तक सालाना, कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देने वाली नकदी फसल

दुनिया के 160 देशों में 1.08 लाख से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात, पेंटागन ने दी जानकारी

वॉशिंगटन। मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने सैन्य अभियानों को व्यापक रूप दे दिया है। इस बात का...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
दुनिया के 160 देशों में 1.08 लाख से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात, पेंटागन ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश