मुजफ्फरनगरः साइबर हेल्पडेस्क शाहपुर की तत्परता से 71,730 रुपए की ठगी रकम पीड़ित को वापस
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना शाहपुर की साइबर हेल्पडेस्क ने सराहनीय कार्य करते हुए एक पीड़ित से ठगी गई पूरी धनराशि ₹71,730 वापस कराई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित की संपूर्ण धनराशि सुरक्षित वापस दिलाई जा सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलेकचन्द निवासी कस्बा व थाना शाहपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ ₹71,730 की साइबर ठगी हुई है। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी व बैंकिंग प्रक्रिया अपनाई। लगातार फॉलोअप के बाद पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
पीड़ित ने मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस की अपील:
मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी प्रलोभन में आकर अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या मुजफ्फरनगर साइबर सेल (9454401617) अथवा निकटतम थाने की साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां