बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जिलाध्यक्ष ने जारी किया फरमान; 'गुरु जी' के नाम से चर्चित यशपाल सिंह पर गाज, समर्थकों में खलबली

बुलन्दशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मुरादाबाद और मेरठ मंडल के पूर्व प्रभारी यशपाल सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के इस बड़े एक्शन से मंडल की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

नीतियों के विपरीत कार्य करने का आरोप:

संभल: घरेलू विवाद से तंग युवक ने नगर पालिका ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया ऐसा काम,  पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया ये भी पढ़ें  संभल: घरेलू विवाद से तंग युवक ने नगर पालिका ओवरहेड टैंक पर चढ़कर किया ऐसा काम, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

बसपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने निष्कासन पत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया कि आवास विकास कॉलोनी निवासी यशपाल सिंह लंबे समय से पार्टी की नीतियों और दिशा-निर्देशों के विरुद्ध कार्य कर रहे थे। उनके क्रियाकलापों से संगठन की छवि धूमिल हो रही थी। जिलाध्यक्ष के अनुसार, उन्हें कई बार चेतावनी दी गई और समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके व्यवहार और कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद यह कठोर निर्णय लेना पड़ा।

मेरठ में बेटी का रिश्ता तय करने गए शख्स के घर से लाखों के जेवरात व 3 लाख की नकदी चोरी ये भी पढ़ें  मेरठ में बेटी का रिश्ता तय करने गए शख्स के घर से लाखों के जेवरात व 3 लाख की नकदी चोरी

शिक्षक प्रकोष्ठ से लड़ा था MLC चुनाव:

दरोगा लाठी चलाए, दिव्यांग इज्जत बचाए! विंध्याचल धाम में वर्दी की बर्बरता का वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  दरोगा लाठी चलाए, दिव्यांग इज्जत बचाए! विंध्याचल धाम में वर्दी की बर्बरता का वीडियो वायरल

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यशपाल सिंह 'गुरु जी' के नाम से क्षेत्र में पहचान रखते हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में मुरादाबाद मंडल में शिक्षक प्रकोष्ठ से बसपा के टिकट पर एमएलसी (MLC) का चुनाव भी लड़ा था। एक समय में वे संगठन के काफी करीब माने जाते थे और मेरठ-मुरादाबाद मंडल में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी गतिविधियां संदिग्ध मानी जा रही थीं।

सफाई अभियान अभी रहेगा जारी:

पूर्व कोऑर्डिनेटर शमसुद्दीन राइन पर हुई कार्रवाई के बाद अब यशपाल सिंह का निष्कासन यह संकेत दे रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती संगठन के भीतर किसी भी तरह की गुटबाजी या भितरघात बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। जिलाध्यक्ष ने साफ लहजे में कहा है कि पार्टी हितों के खिलाफ जाने वालों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है और आने वाले दिनों में कुछ और समर्थकों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रणजीत पांडेय | जिला प्रभारी।  गौत्तम बुद्धनगर  Picture

गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार  रणजीत पांडेय पिछले डेढ़ दशक (15 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। राजनीति विज्ञान में परास्नातक (MA Pol Sc) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की विशेषज्ञता रखने वाले श्री पांडेय ने अपने लंबे सफर में क्षेत्र की हर जटिल राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से परखा है।

'चैनल वन' और 'पंजाब केसरी' जैसे संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले रणजीत पांडेय वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी (गौतमबुद्ध नगर) की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। अपनी सुलझी हुई लेखनी और गहन विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले रणजीत पांडेय से जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप मोबाइल नंबर 8800472411 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

खतौली। नगर के मोहल्ला शिवपुरी में झारखंड मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित पुलिया का निर्माण विवादों के घेरे में आ...
खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

   गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर और लग्जरी 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' के भीतर...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही की शादी के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

बुलन्दशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़ा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

उत्तर प्रदेश

मेटा अलर्ट पर बिजनौर पुलिस की जांबाजी: 10 मिनट में बचाई सुसाइड कर रही युवती की जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था मौत का वीडियो

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस और सोशल मीडिया दिग्गज 'मेटा' (फेसबुक-इंस्टाग्राम) के बीच हुए समझौते का एक बड़ा सुखद परिणाम जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
मेटा अलर्ट पर बिजनौर पुलिस की जांबाजी: 10 मिनट में बचाई सुसाइड कर रही युवती की जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था मौत का वीडियो

सर्वाधिक लोकप्रिय