बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से वोटर लिस्ट को लेकर एक विवादित मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक बीजेपी कार्यकर्ता ने 17 मुस्लिम वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आपत्ति दर्ज कराई। कार्यकर्ता का तर्क था कि ये सभी वोटर कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं।
हालांकि जब BLO दीपिका बंसल ने मामले की जांच की, तो सामने आया कि सभी वोटर अपने गांव में ही रह रहे हैं और कहीं शिफ्ट नहीं हुए हैं।
मामला तब और गरमाया, जब एक सपा नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता को फोन किया। फोन पर हुई बातचीत में कार्यकर्ता ने आपत्ति दर्ज कराने की बात स्वीकार की। कॉल रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद अब वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ और राजनीतिक मंशा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल यह मामला चर्चा में है और प्रशासन की भूमिका पर भी नजरें टिकी हुई हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में स्थिति साफ होने की संभावना है।
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
टिप्पणियां