जयंत चौधरी के बयान पर शिक्षकों का 'रण': बुलंदशहर और बागपत में भारी विरोध, फूंका पुतला; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

TET की अनिवार्यता पर केंद्रीय मंत्री के जवाब से भड़के शिक्षक; 55 साल की उम्र में परीक्षा देने के फरमान को बताया 'तुगलकी', दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर/बागपत। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी द्वारा संसद में शिक्षक भर्ती व टीईटी (TET) की अनिवार्यता को लेकर दिए गए बयान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षक संगठनों में आक्रोश की ज्वाला भड़का दी है। बुधवार को बुलंदशहर और बागपत में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर जहां जयंत चौधरी का पुतला दहन किया गया, वहीं बागपत में पुतला जलाने को लेकर पुलिस और शिक्षकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी झड़प हुई।

बुलंदशहर: 20 लाख शिक्षकों के भविष्य पर संकट का आरोप

पाकिस्तान की सेना का नुश्की में धावा, बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी प्रमुख बशीर जैब के पैतृक घर को बम से उड़ाया ये भी पढ़ें  पाकिस्तान की सेना का नुश्की में धावा, बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी प्रमुख बशीर जैब के पैतृक घर को बम से उड़ाया

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। शिक्षक नेताओं ने कहा कि 20-25 वर्षों की सेवा के बाद अब 55 वर्ष की आयु में शिक्षकों को दोबारा परीक्षा के लिए मजबूर करना उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आश्वासनों के बावजूद जयंत चौधरी का संसद में दिया गया बयान भ्रमित करने वाला और निराशाजनक है, जिससे देश के करीब 20 लाख शिक्षकों के भविष्य पर तलवार लटक गई है।

सोनभद्र के सिटी मार्ट में जमकर हुआ हंगामा! शादीशुदा युवक गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर रहा था,तभी पहुंची पत्नी ये भी पढ़ें  सोनभद्र के सिटी मार्ट में जमकर हुआ हंगामा! शादीशुदा युवक गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर रहा था,तभी पहुंची पत्नी

बागपत: पुतला छीनने को लेकर पुलिस से भिड़े शिक्षक

तहसील खतौली में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी प्रचंड: आर-पार की जंग का ऐलान, लखनऊ कूच की तैयारी ये भी पढ़ें  तहसील खतौली में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी प्रचंड: आर-पार की जंग का ऐलान, लखनऊ कूच की तैयारी

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर भी हालात तनावपूर्ण रहे। जिला मंत्री राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक और शिक्षिकाएं एकत्र हुए और जयंत चौधरी के पुतले को जलाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे पुलिस और शिक्षकों के बीच जमकर हाथापाई और नोकझोंक हुई। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि मंत्री का जवाब शिक्षकों के उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाला है।

सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट किया कि यदि टीईटी की अनिवार्यता के नाम पर शिक्षकों का मानसिक और सेवा संबंधी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो यह आंदोलन दिल्ली की सड़कों तक पहुंचेगा। प्रदर्शन के दौरान बाबू सिंह, सौरभ शर्मा, राजकुमार सिंह, नरेंद्र नागर और तेजप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों का कहना है कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रणजीत पांडेय | जिला प्रभारी।  गौत्तम बुद्धनगर  Picture

गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार  रणजीत पांडेय पिछले डेढ़ दशक (15 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। राजनीति विज्ञान में परास्नातक (MA Pol Sc) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की विशेषज्ञता रखने वाले श्री पांडेय ने अपने लंबे सफर में क्षेत्र की हर जटिल राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से परखा है।

'चैनल वन' और 'पंजाब केसरी' जैसे संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले रणजीत पांडेय वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी (गौतमबुद्ध नगर) की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। अपनी सुलझी हुई लेखनी और गहन विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले रणजीत पांडेय से जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप मोबाइल नंबर 8800472411 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

पश्चिमी यूपी के दिग्गजों को बड़ी राहत:संजीव बालियान, भारतेन्दु, सुरेश,उमेश, राजपाल, अशरफ और प्रसन्न समेत 25 नेताओं के मुकदमे होंगे वापस

प्रयागराज/मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश के 25 कद्दावर जनप्रतिनिधियों...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  प्रयागराज  शामली 
पश्चिमी यूपी के दिग्गजों को बड़ी राहत:संजीव बालियान, भारतेन्दु, सुरेश,उमेश, राजपाल, अशरफ और प्रसन्न समेत 25 नेताओं के मुकदमे होंगे वापस

'1947 में पाकिस्तान छूटा, 2001 में मेरठ': मैनकाइंड फार्मा के मालिकों का वो दर्दनाक किस्सा, राजनाथ के राज पर अखिलेश को घेरने की कोशिश

मेरठ/दिल्ली। देश की दिग्गज दवा कंपनी 'मैनकाइंड फार्मा' (Mankind Pharma) की सफलता की कहानियाँ तो सबने सुनी हैं, लेकिन इस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मेरठ 
'1947 में पाकिस्तान छूटा, 2001 में मेरठ': मैनकाइंड फार्मा के मालिकों का वो दर्दनाक किस्सा, राजनाथ के राज पर अखिलेश को घेरने की कोशिश

जयंत चौधरी के बयान पर शिक्षकों का 'रण': बुलंदशहर और बागपत में भारी विरोध, फूंका पुतला; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

बुलंदशहर/बागपत। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी द्वारा संसद में शिक्षक भर्ती व टीईटी (TET) की अनिवार्यता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बुलन्दशहर  बागपत 

बुलंदशहर के स्याना में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता: दबंगों ने रोका रास्ता, मारपीट और गाली-गलौज; इलाके में भारी तनाव

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रही महिला कावड़ियों के साथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 

त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों, बोर्ड परीक्षाओं और महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत प्रदेश की कानून-व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय