त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई
होली, महाशिवरात्रि और रमजान को लेकर प्रदेशभर में 'हाई अलर्ट'; रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और अवैध शराब के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों, बोर्ड परीक्षाओं और महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को लोक भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि महाशिवरात्रि, होली और रमजान जैसे पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि शोभायात्राओं में उपद्रवी तत्वों की घुसपैठ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और 'रंग में भंग' डालने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।
लाउडस्पीकर और डीजे पर लगाम: ध्वनि प्रदूषण और शांति व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मस्थलों पर लगे ध्वनि-विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) की आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। इसके साथ ही, विवाह और अन्य सामाजिक समारोहों में रात 10 बजे के बाद डीजे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
ये भी पढ़ें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तंज, पूछा- 'पेंगुइन या सेना प्रमुख, किस पर करें भरोसा?' नकलविहीन बोर्ड परीक्षाएं और नई परंपरा पर रोक: 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सीएम योगी ने प्रशासन को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले नकल माफियाओं पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। आगामी रमजान और ईद के पर्व को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि धर्मगुरुओं से निरंतर संवाद बनाए रखें और किसी भी स्थिति में कोई 'नई परंपरा' शुरू न होने दी जाए।
जनता की सुविधा और अवैध गतिविधियों पर प्रहार: मुख्यमंत्री ने 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार, जहरीली व नकली शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक और सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मस्थलों के आसपास भिक्षावृत्ति को रोका जाए और उनके पुनर्वास की योजना बनाई जाए। प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निभाने का आदेश दिया गया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां