कानपुर। कानपुर के एचडीएफसी बैंक मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामला उस महिला बैंक कर्मचारी का है, जिसका गाली देते हुए वीडियो पहले वायरल हुआ था। अब बैंक स्टाफ की महिला कर्मचारी आस्था सिंह सामने आई हैं और उन्होंने अपनी सफाई दी है।
आस्था सिंह का कहना है कि बैंक स्टाफ के पति ने मौके पर आकर उनके साथ अभद्रता की और जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कहा—“कौन-सी जाति की है जो अकड़ दिखा रही है, ज्यादा गरमी है तो हम निकाल देते हैं।”
ये भी पढ़ें CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचेंआस्था सिंह ने इस पूरे मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी ने ऐसा व्यवहार किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है और कानून को ऐसे मामलों में कड़ा संदेश देना चाहिए।
ये भी पढ़ें यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधेइस मामले ने न सिर्फ बैंक के भीतर कार्यस्थल की शालीनता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि महिला सुरक्षा और सम्मान के मसले को भी उजागर किया है।

टिप्पणियां