लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना
मानचित्र के विरुद्ध निर्माण पर 7 दिन का अल्टीमेटम; आईजीआरएस की शिकायत पर भारी फोर्स के साथ पहुँची टीम, लाउडस्पीकर से किया अनाउंसमेंट
लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम भारी पुलिस बल के साथ मॉल परिसर पहुँची और पार्किंग एरिया से लेकर चारों मंजिलों की सघन पैमाइश की। प्रारंभिक जांच में पार्किंग क्षेत्र में 50 से अधिक अवैध दुकानें और मानचित्र के विपरीत निर्माण (डेविएशन) पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
वर्ष 2004 में बने इस प्रतिष्ठित मॉल के खिलाफ आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर गंभीर शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मॉल को कम्प्लीशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी भवन के मूल मानचित्र में भारी फेरबदल कर अतिरिक्त अवैध निर्माण किया गया है। इसी आधार पर एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर जोन-1 के अधिकारी देवांश त्रिवेदी और रवि नंदन के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर यह कार्रवाई शुरू की गई।
मौके पर लाउडस्पीकर से दी गई चेतावनी:
ये भी पढ़ें किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप पैमाइश के दौरान अधिकारियों ने मॉल में संचालित अस्थायी दुकानों को अवैध बताते हुए लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट किया। एलडीए की टीम ने मौके पर ही स्वीकृत मानचित्र से वर्तमान ढांचे का मिलान किया। पार्किंग एरिया में दुकानों का निर्माण होने से न केवल नक्शे का उल्लंघन हुआ है, बल्कि मॉल में आने वाले वाहनों के लिए भी जगह कम हो गई है, जो सुरक्षा और मानकों के लिहाज से गंभीर चूक है।
7 दिन का अल्टीमेटम और सीलिंग की तैयारी:
जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मॉल का फ्लोर-वाइज स्वीकृत प्लान मंगाया गया है। फिलहाल कॉलम और बाउंड्री में कुछ डेविएशन चिन्हित किए गए हैं। इंजीनियरों की विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद मॉल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा। यदि तय समय में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो सीलिंग और ध्वस्तीकरण (Demolition) की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार रणजीत पांडेय पिछले डेढ़ दशक (15 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। राजनीति विज्ञान में परास्नातक (MA Pol Sc) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की विशेषज्ञता रखने वाले श्री पांडेय ने अपने लंबे सफर में क्षेत्र की हर जटिल राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से परखा है।
'चैनल वन' और 'पंजाब केसरी' जैसे संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले रणजीत पांडेय वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी (गौतमबुद्ध नगर) की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। अपनी सुलझी हुई लेखनी और गहन विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले रणजीत पांडेय से जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप मोबाइल नंबर 8800472411 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां