1 करोड़ की रिश्वत मामले में IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन की FIR रद्द,बोला- गलतफहमी में हो गई थी शिकायत
लखनऊ। 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे निकांत जैन को लखनऊ हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आपराधिक मामले को रद्द कर दिया। यह वही हाई‑प्रोफाइल मामला है जिसने यूपी की नौकरशाही में भूचाल ला दिया था। मामला सोलर उपकरण बनाने वाली कंपनी से जुड़ा था, जहां आरोप था कि मोटी रकम की मांग की गई थी।
ये भी पढ़ें राज्यसभा : पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की साझा मांग- शुरू की जाएं लंदन, सिंगापुर और वैंकूवर की उड़ानइस मामले में IAS अभिषेक प्रकाश फिलहाल सस्पेंड हैं और उनके खिलाफ जांच जारी है। आरोप था कि उन्होंने निकांत जैन के जरिए बिजनेसमैन से कमीशन की डिमांड की थी। बिजनेसमैन विश्वजीत दत्ता ने शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी और STF से जांच कराई गई थी।
हालांकि कोर्ट में बिजनेसमैन ने स्वयं स्वीकार किया कि शिकायत गलतफहमी के चलते दर्ज कराई गई थी। आरोप के मुताबिक सोलर मैन्युफैक्चरिंग परियोजना की मंजूरी के लिए परियोजना लागत के 5 प्रतिशत की रिश्वत मांगी गई थी।
निकांत जैन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि आरोप अस्पष्ट और साक्ष्य विहीन हैं। न तो कोई रुपया दिया गया, न कोई संपत्ति सौंपी गई और न ही किसी प्रकार की धमकी दी गई। जांच के दौरान कोई नकदी बरामद नहीं हुई और न ही कोई दस्तावेज सबूत के रूप में उपलब्ध थे।
शिकायत 20 मार्च को विश्वजीत दत्ता ने मुख्यमंत्री से की थी। उन्होंने बताया कि उनका ग्रुप यूपी में सोलर सेल और सोलर ऊर्जा से जुड़े कल पुर्जे बनाने की यूनिट लगाना चाहता था। निवेश प्रक्रिया में मूल्यांकन समिति की बैठक में सीनियर IAS अधिकारी ने निकांत जैन से संपर्क करने का सुझाव दिया था। आरोप के अनुसार जैन ने फाइल पास कराने के लिए 5 प्रतिशत कमीशन मांगा था।
इससे पहले IAS अभिषेक प्रकाश लखनऊ डीएम रहते डिफेंस कॉरिडोर में जमीन अधिग्रहण और 20 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों में भी घिरे थे। सरोजनीनगर तहसील के भटगांव गांव में अधिग्रहित जमीन पर ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट समेत अन्य रक्षा परियोजनाएं स्थापित होनी थीं। आरोप है कि इस अधिग्रहण में फर्जी दस्तावेजों और फर्जी आवंटियों के नाम जोड़कर करीब 20 करोड़ रुपये का मुआवजा गबन किया गया।
निकांत जैन की FIR रद्द होने के बाद मामले की जाँच और विवाद की गरिमा पर अब नया मोड़ आया है, जबकि IAS अभिषेक प्रकाश की बहाली और उनके खिलाफ चल रही अन्य जांच पर भी नजरें बनी हुई हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां