यूपी के रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए बनेंगे 1,680 नए शौचालय : अपर्णा यादव

On

संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार ये भी पढ़ें  संभल में सपा के दो दिग्गजों के बीच 'गृहयुद्ध' शुरू: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बर्क बनाम महमूद की 'जंग'; ममलूकुर्रहमान ने खुद को बताया उम्मीदवार, इकबाल बेटे को उतारने को तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम उठाया गया है। राज्य के 640 रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए कुल 1,680 नए शौचालय बनाए जाएंगे। इस पहल से खासतौर पर छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों से यात्रा करने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 

अगले हफ्ते महंगाई के नए आंकड़े, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के डिटेल्स समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे बाजार की दिशा ये भी पढ़ें  अगले हफ्ते महंगाई के नए आंकड़े, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के डिटेल्स समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे बाजार की दिशा

इस योजना की जानकारी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी यह योजना बेहद जरूरी और स्वागत योग्य है। उन्होंने रेलवे विभाग द्वारा इस दिशा में प्रस्ताव तैयार करने के लिए आभार जताया और कहा कि स्वच्छ शौचालय महिलाओं के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि गंदे शौचालयों के इस्तेमाल से कई बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर साफ-सुथरे शौचालयों का निर्माण महिला यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा।

विधानसभा के सामने प्रदर्शन पर लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन: सुहेलदेव आर्मी प्रमुख योगेश पासी समेत 100 पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  विधानसभा के सामने प्रदर्शन पर लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन: सुहेलदेव आर्मी प्रमुख योगेश पासी समेत 100 पर मुकदमा दर्ज

अपर्णा यादव ने पीएम मोदी का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण को लेकर देश में एक नई जागरूकता पैदा की है, जिसके चलते आज हर विभाग महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं और अधिकारों पर गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने इस योजना के लिए सरकार और रेलवे विभाग दोनों का आभार व्यक्त किया।

दरअसल, रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए शौचालयों की कमी लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। इस मुद्दे को दैनिक यात्री एसोसिएशन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने भी उठाया था। यात्रियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने उत्तर प्रदेश के कई मंडलों के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों का चयन किया है।

इस योजना में उत्तर रेलवे के लखनऊ और मुरादाबाद मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, इज्जतनगर और वाराणसी मंडल तथा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा, झांसी और प्रयागराज मंडल शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बड़े और प्रमुख स्टेशनों पर पहले से ही शौचालय की व्यवस्था मौजूद है, लेकिन छोटे और ग्रामीण स्टेशनों पर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इन नए शौचालयों के निर्माण से हजारों महिला यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक सुविधा मिलेगी। यह कदम न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करेगा, बल्कि उनकी यात्रा को भी अधिक सहज और भरोसेमंद बनाएगा। यह पहल महिला यात्रियों के लिए एक सकारात्मक और सराहनीय बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

   पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार हमलावर है। सदन...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तंज, पूछा- 'पेंगुइन या सेना प्रमुख, किस पर करें भरोसा?'

नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच, राहुल...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तंज, पूछा- 'पेंगुइन या सेना प्रमुख, किस पर करें भरोसा?'

मेरठ में अचानक गर्मी का एहसास, तापमान अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ने का अनुमान

मेरठ। मेरठ में मंगलवार को मौसम ने अचानक गर्माहट का एहसास कराया है। पछुआ हवा की रफ्तार कम होने से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में अचानक गर्मी का एहसास, तापमान अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ने का अनुमान

यूपी में बीएड 2026: प्रवेश आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी, सामान्य 1650 और SC/ST 850 रुपये

मेरठ। अब उत्तर प्रदेश में बीएड करना महंगा होगा। यूपी के बीएड कॉलेजों से बीएड करने पर अतिरिक्त खर्च करना...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूपी में बीएड 2026: प्रवेश आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी, सामान्य 1650 और SC/ST 850 रुपये

हापुड़ में सनसनी! BJP के पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला

हापुड़। हापुड़ से एक गंभीर खबर सामने आई है। बीजेपी के पूर्व मंत्री मदन चौहान पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़ में सनसनी! BJP के पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश

काशी से शंकराचार्य का बड़ा बयान: “योगी खलीफा जैसे हैं, CM या महंत—एक पद छोड़ें”

प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेला समाप्त होने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद काशी में मौजूद हैं और उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
काशी से शंकराचार्य का बड़ा बयान: “योगी खलीफा जैसे हैं, CM या महंत—एक पद छोड़ें”