राज्यपाल के अभिभाषण पर बसपा-सपा-कांग्रेस ने जनहित के उठाए सवाल

On

 

सपने में सांप का दिखना: क्या है इसका रहस्य, शुभ या अशुभ ? जानिए ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र का गहन विश्लेषण ये भी पढ़ें  सपने में सांप का दिखना: क्या है इसका रहस्य, शुभ या अशुभ ? जानिए ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र का गहन विश्लेषण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई, लेकिन अभिभाषण के दौरान और उसके बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अभिभाषण को जमीनी हकीकत से दूर बताते हुए इसे सरकार की 'उपलब्धियों का प्रचार दस्तावेज' करार दिया। 

पैसे के विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत, आरोपित जीजा गिरफ्तार ये भी पढ़ें  पैसे के विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत, आरोपित जीजा गिरफ्तार

 

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल द्वारा विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन को संबोधन की संसदीय परंपरा से शुरू हुआ, किन्तु उनका यह भाषण परंपरा से हटकर प्रदेश के विकास व सर्वसमाज के उत्थान सहित व्यापक जनहित में वास्तविक व थोड़ा उत्साही होता तो यह बेहतर होता।

एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के लिए 'आशीर्वचन समारोह' का भव्य आयोजन; भावुक पलों के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई ये भी पढ़ें  एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के लिए 'आशीर्वचन समारोह' का भव्य आयोजन; भावुक पलों के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई

 

उन्होंने कहा कि वास्तव में पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज के करोड़ों लोग सरकार की गलत नीतियों व कार्यकलापों आदि से दुखी व त्रस्त हैं तथा उन्हें गरीबी व बेरोजगारी आदि के कारण अनेकों प्रकार की कठिन पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, किन्तु इन सबसे ज्यादा उन्हें अपने जान, माल एवं मजहब की ज्यादा चिंता सता रही है, जिसके प्रति राज्यपाल को सरकार का ध्यान आकर्षित कराना चाहिए था, ताकि प्रदेश की जनता के साथ-साथ विपक्ष को भी थोड़ा आश्वासन मिलता, संभवतः जिसके अभाव के कारण ही राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाज़ी होती रही तथा हंगामा भी होता रहा।

 

बसपा मुखिया ने कहा कि राज्यपाल के संबोधन में भाजपा की सरकार द्वारा जनहित व जनकल्याण संबंधी बड़े-बड़े दावों, आश्वासनों, घोषणाओं व वादों आदि को पूरा करने संबंधी विवरणों का अभाव भी लोगों की चिंता का कारण रहा, जिसका आगामी बजट भाषण में समायोजन करना उचित है। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को बढ़ावा देने वाले राज्यपाल का अभिभाषण और कुछ नहीं बल्कि सरकार की 'झूठी तारीफों का महोत्सव बन कर रह गया है।'

 

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने राज्यपाल के अभिभाषण को सरकार के झूठे दावों और हवाई वादों का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा पूरा अभिभाषण न पढ़ना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की उपलब्धियां केवल कागजों तक सीमित हैं।

 

उन्होंने कहा कि 55 पन्नों के अभिभाषण में कोई नई उपलब्धि नहीं है। कानून-व्यवस्था के दावे झूठे हैं, अपराध बढ़े हैं, भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ चुका है और पुलिस विभाग में लाखों पद खाली हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर किए गए दावों को लेकर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों का प्रचार तो हुआ लेकिन न भवन पूरे हैं, न डॉक्टर, न स्टाफ और न दवाइयां। वहीं, किसानों को खाद-बीज समय पर न मिलने और कृषि नीतियों को किसान-विरोधी बताया।

 

विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के दलों के साथ मिलकर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और एसआईआर को लेकर विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ओम बिरला अपने कर्तव्यों का नहीं कर रहे पालन, ये सदन के लिए सही नहीं: इमरान मसूद

   नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ओम बिरला अपने कर्तव्यों का नहीं कर रहे पालन, ये सदन के लिए सही नहीं: इमरान मसूद

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ 4 गिरफ्तार

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और बड़ी कार्रवाई...
शामली 
शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ 4 गिरफ्तार

कपिल देव की मांग पर नितिन गडकरी ने मेरठ–हरिद्वार NH-58 मुजफ्फरनगर बाईपास के लिए ₹419.47 करोड़ की परियोजना को दी स्वीकृति

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
कपिल देव की मांग पर नितिन गडकरी ने मेरठ–हरिद्वार NH-58 मुजफ्फरनगर बाईपास के लिए ₹419.47 करोड़ की परियोजना को दी स्वीकृति

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव स्थिर , यहां चेक करें सोने का रेट 

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज...
Breaking News  बिज़नेस 
सर्राफा बाजार में  सोने-चांदी के भाव स्थिर , यहां चेक करें सोने का रेट 

आस्था सिंह का बड़ा आरोप: बैंक स्टाफ के पति ने की अभद्रता, जाति को लेकर की टिप्पणी

कानपुर। कानपुर के एचडीएफसी बैंक मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामला उस महिला बैंक कर्मचारी का है, जिसका...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आस्था सिंह का बड़ा आरोप: बैंक स्टाफ के पति ने की अभद्रता, जाति को लेकर की टिप्पणी

उत्तर प्रदेश

आस्था सिंह का बड़ा आरोप: बैंक स्टाफ के पति ने की अभद्रता, जाति को लेकर की टिप्पणी

कानपुर। कानपुर के एचडीएफसी बैंक मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामला उस महिला बैंक कर्मचारी का है, जिसका...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आस्था सिंह का बड़ा आरोप: बैंक स्टाफ के पति ने की अभद्रता, जाति को लेकर की टिप्पणी

निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों को मार्च माह के अंत तक करें पूर्ण :- जिलाधिकारी मनीष बंसल

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पोषण अभियान के अन्तर्गत जिला पोषण समिति मनीष...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों को मार्च माह के अंत तक करें पूर्ण :- जिलाधिकारी मनीष बंसल

दरोगा लाठी चलाए, दिव्यांग इज्जत बचाए! विंध्याचल धाम में वर्दी की बर्बरता का वीडियो वायरल

   विंध्याचल धाम। विंध्याचल धाम से वर्दी की बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दरोगा लाठी चलाए, दिव्यांग इज्जत बचाए! विंध्याचल धाम में वर्दी की बर्बरता का वीडियो वायरल

मेरठ पुलिस ने IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, 100% अंक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन

मेरठ। जनपद मेरठ पुलिस ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में माह जनवरी 2026 में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, 100% अंक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन