अखिलेश यादव बिहार चुनाव में राजद की हार से बौखला गए हैं : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब से बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा है तब से अखिलेश यादव बौखला गए हैं। लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सुनिश्चित है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है, इसीलिए एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। डिप्टी सीएम ने एसआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि जहां भी कोई गलती होती है, भाजपा कार्यकर्ता फॉर्म 6 से लेकर फॉर्म 8 तक के फॉर्म भरकर जमा करते हैं। समाजवादी पार्टी के लोगों को किसी ने नहीं रोका है और कांग्रेस के लोगों को भी किसी ने नहीं रोका है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका पूजन, महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धिवे काम नहीं करना चाहते, वे सिर्फ आरोप लगाते हैं। वे जमीन पर राजनीति नहीं करते, वे सोशल मीडिया पर राजनीति करते हैं। अखिलेश यादव तब से बौखला गए हैं जब से बिहार में राजद विधानसभा चुनाव हारा है, तब से ही उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार सुनिश्चित हो गई है। वे बौखला गए हैं, उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं, एसआईआर को लेकर हर रोज अलग-अलग बयान देते हैं। उनके पास कार्यकर्ता नहीं हैं, गुंडे-माफिया हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि कार्यकर्ता नहीं हैं तो कार्यकर्ता बनाएं। क्योंकि, जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी में नहीं है। समाजवादी पार्टी का बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा गठबंधन विधानमंडल दल की बैठक हुई है। बजट सत्र आ रहा है। बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल का अभिभाषण होगा और बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह एक अच्छा बजट होगा। जब यह पेश होगा तो आपको इसके बारे में पता चल जाएगा। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को ध्यान में रखते हुए यह बजट रहने वाला है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां