ओम बिरला अपने कर्तव्यों का नहीं कर रहे पालन, ये सदन के लिए सही नहीं: इमरान मसूद
नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि स्पीकर को अपने कर्तव्य के हिसाब से काम करना चाहिए जो हो नहीं रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सदन के अंदर जो कुछ हो रहा है, अध्यक्ष पद की गरिमा को गहरी ठेस पहुंच रही है। स्पीकर सदन के संरक्षक होते हैं, और उनका कर्तव्य स्थापित परंपराओं के अनुसार काम करना है।"
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: 'रोज़ डे' पर महंगाई का कांटा; ₹100 तक पहुंचा एक गुलाब, बुके के दामों ने बिगाड़ा बजट
कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश के विकास के अंदर सबकी हिस्सेदारी है, इसलिए सबको भाग लेना चाहिए। जब तक सब लोग भाग नहीं लेंगे तब तक देश का विकास नहीं होने वाला है। संसद में सही मुद्दों पर बात करनी चाहिए, अपनी कमजोरी छिपाने के लिए मुद्दों से नहीं भटकना चाहिए। सदन के अंदर इस समय जो चल रहा है वह देश के लिए सही नहीं है।
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) मनोज मुकुंद नरवणे की किताब पर इमरान मसूद ने कहा कि जिस पर सदन में बात होनी चाहिए थी, उस पर कुछ नहीं हो रहा है। किताब के अंदर जो लिखा है उस पर बात करनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ध्यान भटकाने के लिए कुछ न कुछ ऐसा काम कर देती है कि असली मुद्दों से लोगों को भटकाया जा सके।
उन्होंने कहा कि किताब से जुड़ा मामला मुख्य चिंता का विषय नहीं है, हमें सबसे ज्यादा चिंता इसके कंटेंट की है। पहले किताब पढ़ें, और फिर उन्होंने जो लिखा है, उसकी जांच करें। भाजपा सरकार लगातार देश को गुमराह कर रही है। किताब पर भी रोक लग गई है।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की पुष्टि करने पर कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लानत है और मैं अपनी टीम के बारे में क्या कहूं? मैं पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के रिश्तों के पूरी तरह खिलाफ हूं। यह शर्मनाक है कि हमले के बाद दुबई में पाकिस्तान के साथ ये मैच खेल आए थे। मैं पुलवामा के बाद से पाकिस्तान के साथ किसी भी मैच के लिए मना करता हूं।"
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां