निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों को मार्च माह के अंत तक करें पूर्ण :- जिलाधिकारी मनीष बंसल
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पोषण अभियान के अन्तर्गत जिला पोषण समिति एवं डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जेन्स प्लान कमेटी की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि आंगनवाडी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों के सापेक्ष नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया की कार्यवाही में तेजी लाई जाएं। उन्होंने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि मार्च माह के अंत तक सभी निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। जिन आंगनवाडी केन्द्रों पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है उन्हें इसी सप्ताह पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। सक्षम आंगनवाडी केन्द्रों की एक एलबम तैयार कर शुक्रवार तक प्रस्तुत की जाए।
मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि जिन आंगनवाडी केन्द्रों पर स्मार्ट एलईडी लग चुकी है उनके बेहतर संचालन हेतु संबंधित आंगनवाडी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया जाए। आरओ के इंस्टॉलेशन में देरी के लिए संबंधित वैण्डर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर ऐप पर आंकडों की समय से और सही फीडिंग की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह सहित सीडीपीओ एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां