मेरठ पुलिस ने IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान, 100% अंक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन
मेरठ। जनपद मेरठ पुलिस ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में माह जनवरी 2026 में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 135 में से 135 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ जनपद मेरठ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान हासिल किया है।
आईजीआरएस एवं हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शिकायतों की मार्किंग/अग्रसारण में औसत समय मात्र 0.01 दिवस रहा, जो त्वरित कार्यवाही को दर्शाता है। समीक्षा अवधि में डिफाल्टर सन्दर्भ शून्य रहे।
शिकायत निस्तारण के उपरांत आवेदकों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार कुल 2655 फीडबैक में से 2594 संतोषजनक रहे, जिससे 97.70 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक दर्ज किया गया। यह जनपद पुलिस की संवेदनशील एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटा
उच्चाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा C-श्रेणी का कोई भी सन्दर्भ प्राप्त नहीं हुआ, जिससे निस्तारण की गुणवत्ता स्पष्ट होती है। इसके अतिरिक्त, अधीनस्थ कार्यालयों का रैंडम श्रेणीकरण निर्धारित लक्ष्य से अधिक करते हुए 306.67 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के नेतृत्व में की गई सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप DM/SSP कार्यालय में सन्दर्भ फीडिंग 100 प्रतिशत रही। निस्तारण के दौरान अधिकारियों द्वारा आवेदकों से 99.28 प्रतिशत मामलों में प्रत्यक्ष संपर्क किया गया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां