बरेली में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद किया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। भमोरा थाना के सीओ नितिन कुमार ने बताया कि हाल ही में इलाके में बाइक चोरी और अन्य घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया था। इसमें सर्विलांस और पूर्व अपराधियों को ट्रेस करने के लिए टीम बनाई गई थी। लगातार इलाके में निगरानी और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि रामपुरा अंडरपास के पास दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं।
पुलिस ने एहतियात बढ़ाते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। जांच में बदमाशों की पहचान जफरुद्दीन (थाना भोजीपुरा) और सुदामा (थाना जतनगर) के रूप में हुई। उनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल, चार लूटे गए मोबाइल फोन और दो नाजायज तमंचे जिंदा कारतूस के साथ बरामद हुए। दोनों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। पहले भी यह गाजियाबाद और सीतापुर में संगीन धाराओं में जेल जा चुके हैं और एनडीपीएस सहित अन्य मामलों में नामजद हैं। पूछताछ में इनके एक साथी आसिफ का नाम भी सामने आया है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सीओ ने कहा कि इनकी पुरानी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ और बरामदगी से इलाके में अपराधियों में डर पैदा होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां