मेरठ में अचानक गर्मी का एहसास, तापमान अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ने का अनुमान
मेरठ। मेरठ में मंगलवार को मौसम ने अचानक गर्माहट का एहसास कराया है। पछुआ हवा की रफ्तार कम होने से धूप के तेवर तेज हो गए हैं। जिससे दिन में धूप तीखी और परेशान करने वाली महसूस हो रही है। तेज धूप के कारण लोग ने अब गर्म कपड़ों से परहेज करना शुरू कर दिया है। जैकेट व ऊनी कपड़ों में अब लोग कम देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि फिलहाल अब कोई पश्चिम विक्षोभ सक्रिय नहीं है। पछुआ हवा भी कमजोर पड़ गई है। इसके चलते तापमान में अब बढ़ोतरी होनी तय है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तक माैसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। मंगलवार आज अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां