हापुड़ में सनसनी! BJP के पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला
हापुड़। हापुड़ से एक गंभीर खबर सामने आई है। बीजेपी के पूर्व मंत्री मदन चौहान पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। जानकारी के अनुसार, कार सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मंत्री की गाड़ी को निशाना बनाया और गाड़ी के शीशे के पास से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली चूक गई और मदन चौहान बाल-बाल बच गए।
पूर्व मंत्री मदन चौहान ने इस घटना के बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई और अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। उल्लेखनीय है कि मदन चौहान पर पहले भी खनन माफियाओं द्वारा हमला किया जा चुका है।
तीन बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रह चुके मदन चौहान वर्तमान में भाजपा में सक्रिय हैं। एक लोकप्रिय जननेता पर दोबारा हमले के प्रयास ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां