बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा में उमड़ी आस्था की लहर, हर-हर बम-बम से गूंजा मंदिर परिसर
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । बम भोले बम भोले की गूंज करते हजारों की संख्या में पहुंचे कांवरियों ने कांवर चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर बम-बम और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। पुलिस बल की मौजूदगी में श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना करते रहे। दर्शन का क्रम लगातार जारी है।
तीर्थ स्थल महादेवा में ट्रैक्टर-ट्राली पर डीजे बजाते हुए, भगवा झंडे और धार्मिक प्रतीकों के साथ शुक्रवार को कांवरियों के तमाम झुंड पंहुचे। कांवर लाने वाले युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला वहीं बुजुर्ग श्रद्धालु भी पूरे भक्तिभाव से जलाभिषेक करते देखे गए। पूजन के बाद जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा लाई लड्डू का प्रसाद भी बांटा जा रहा है ।
महादेवा धाम के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है। यह उत्तर भारत के प्रमुख शिव आस्था केंद्रों में से एक माना जाता है जहां महाशिवरात्रि पर दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक करने आए हैं। यहां बड़ी संख्या में कांवरिए आ रहे और कांवर चढ़ाकर भोलेनाथ के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगते हैं। बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस एलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए रास्तों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे रास्ते की कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सके। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से मंदिर सहित पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और महादेवा धाम में श्रद्धा व भक्ति की धारा लगातार तेज होती जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां