यूपी बजट में 77,622 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, हर जिले में बनेंगे मॉडल स्कूल

On

मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई ये भी पढ़ें  मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

शर्लिन चोपड़ा बर्थडे: 15 साल की उम्र में जीता मिस आंध्र का खिताब, 'प्लेबॉय' में फोटोशूट से मिली शोहरत ये भी पढ़ें  शर्लिन चोपड़ा बर्थडे: 15 साल की उम्र में जीता मिस आंध्र का खिताब, 'प्लेबॉय' में फोटोशूट से मिली शोहरत

लखनऊ। विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस किया गया है। बजट प्रस्तावों से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि सरकार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में व्यापक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही है। बजट में बेसिक शिक्षा के लिए 77,622 करोड़ रुपए की अभूतपूर्व व्यवस्था प्रस्तुत की गई है। यह राशि परिषदीय विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहेगी।

मुज़फ्फरनगर में नीली-लाल बत्ती वाली कार से कुचलने की कोशिश, चुनावी रंजिश में खूनी खेल, युवक पर जानलेवा हमले का आरोप  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में नीली-लाल बत्ती वाली कार से कुचलने की कोशिश, चुनावी रंजिश में खूनी खेल, युवक पर जानलेवा हमले का आरोप

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इन प्रावधानों से प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को नई गति मिलेगी। सबसे अहम प्रावधान कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के लिए है। निःशुल्क यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूता-मोजा और स्टेशनरी उपलब्ध कराने की योजना के लिए 650 करोड़ रुपए प्रस्तुत किए गए हैं। उद्देश्य है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। इसके साथ ही सरकार प्रत्येक जिले में दो-दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रही है। प्रदेश के 75 जिलों में कुल 150 ऐसे विद्यालय प्रस्तावित हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल कक्षाओं और उन्नत शैक्षणिक संसाधनों से लैस किया जाएगा।

प्रत्येक जनपद में एक मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय विकसित करने की भी योजना है, ताकि ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों को समान गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके। बालिका शिक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नहीं हैं, वहां नए आवासीय विद्यालय स्थापित करने के लिए 580 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तुत की गई है। इससे दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा संविदा व मानदेय आधारित कार्मिकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू करने की योजना है। इसके लिए 358 करोड़ रुपए प्रस्तुत किए गए हैं, जिससे शिक्षा कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके। समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए 300 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। डिजिटल बोर्ड, आईसीटी उपकरण और आधुनिक शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों को नई तकनीक से जोड़ने की तैयारी है।

वहीं, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में सुरक्षा ऑडिट के बाद अधोमानक पाए जाने वाले संस्थानों के अनुरक्षण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी 300 करोड़ रुपए प्रस्तुत किए गए हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में सरकार ने बेसिक शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके मुताबिक यह बजट केवल धनराशि का प्रावधान नहीं, बल्कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण, समान और संस्कारयुक्त शिक्षा पहुंचाने का स्पष्ट संकल्प है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है और प्रस्तुत बजट उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है। 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बुलंदशहर के स्याना में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता: दबंगों ने रोका रास्ता, मारपीट और गाली-गलौज; इलाके में भारी तनाव

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रही महिला कावड़ियों के साथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर के स्याना में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता: दबंगों ने रोका रास्ता, मारपीट और गाली-गलौज; इलाके में भारी तनाव

त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों, बोर्ड परीक्षाओं और महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत प्रदेश की कानून-व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

यूपी बजट 2026: MSME सेक्टर को मिलेगी नई संजीवनी, आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने बजट को बताया 'विकासोन्मुखी'

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर औद्योगिक जगत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
यूपी बजट 2026: MSME सेक्टर को मिलेगी नई संजीवनी, आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने बजट को बताया 'विकासोन्मुखी'

द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह: 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई; उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

मुजफ्फरनगर। शिक्षा और संस्कारों के संगम द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह: 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई; उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर के स्याना में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता: दबंगों ने रोका रास्ता, मारपीट और गाली-गलौज; इलाके में भारी तनाव

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रही महिला कावड़ियों के साथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर के स्याना में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता: दबंगों ने रोका रास्ता, मारपीट और गाली-गलौज; इलाके में भारी तनाव

त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों, बोर्ड परीक्षाओं और महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत प्रदेश की कानून-व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही की शादी के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

सर्वाधिक लोकप्रिय