राज्यसभा में भाजपा सांसद ने दिया सुझाव, 'विदेश जाने वालों से एफिडेविट लें, मां-बाप की मौत पर भी नहीं आए कई युवा'

On

किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप  ये भी पढ़ें  किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस की महिला सांसदों पर पीएम मोदी को घेरने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को एक बेहद मानवीय विषय रखा गया। इसके तहत सुझाव दिया गया कि विदेश जाने वाले लोगों से एफिडेविट लिए जाएं। इस एफिडेविट के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि विदेश जाने वाले युवा अपने माता-पिता की देखभाल करेंगे और उनसे नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले ये भी पढ़ें  शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राज्यसभा में बताया गया कि हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां विदेश में रह रहे युवाओं ने बुजुर्ग माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा। यहां तक कि भारत में रह रहे माता-पिता की मृत्यु होने पर भी वे नहीं आए। भाजपा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल ने राज्यसभा में यह विषय रखा।

संभल हिंसा मामले में डीएसपी रहे अनुज चौधरी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने सीजेएम के आदेश पर लगाई रोक ये भी पढ़ें  संभल हिंसा मामले में डीएसपी रहे अनुज चौधरी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने सीजेएम के आदेश पर लगाई रोक

उन्होंने विदेश में रहने वाले बच्चों के माता-पिता की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए बताया कि देश के करीब साढ़े तीन करोड़ लोग विदेशों में रहते हैं और उन लोगों में से बड़ी संख्या है, जिनके माता-पिता भारत में हैं। कई बार माता-पिता अपनी जमीन-जायदाद बेचकर, सुख त्यागकर अपने बच्चों को विदेश पढ़ने या नौकरी करने भेजते हैं।

राधा मोहनदास अग्रवाल ने सदन को बताया कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां विदेश में रहने वाले बच्चों ने अपने माता-पिता की देखभाल नहीं की। उन्होंने इंदौर और दिल्ली की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि कुछ माता-पिता की मृत्यु के बाद भी उनके बच्चे वापस नहीं आए, जिससे उनका अंतिम समय अकेलेपन में बीता। सरकारी कानून, जैसे मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट, 2007, अभी भी पूरी तरह प्रभावी नहीं है।

उन्होंने राज्यसभा में सुझाव दिया कि विदेश जाने वाले लोगों से एफिडेविट लिया जाए, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाए कि वे अपने माता-पिता की देखभाल करेंगे, हेल्थ इंश्योरेंस करेंगे और नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि अगर ऐसा प्रमाण हर छह महीने में नहीं मिलता, तो भारत सरकार को उनके पासपोर्ट निरस्त करने और उन्हें वापस बुलाने का अधिकार होना चाहिए।

अग्रवाल ने सदन से आग्रह किया कि इस मुद्दे को गंभीरता से देखा जाए ताकि देश के वरिष्ठ नागरिकों को अकेलेपन और अनदेखी का सामना न करना पड़े। जो लोग विदेशों में जाकर रहते हैं, उनके मां-बाप, सास-ससुर भारत में रहते हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग जो बाहर विदेशों में पढ़ने गए या नौकरियां कर रहे हैं, ऐसा नहीं है कि वो सिर्फ अपनी योग्यता के आधार पर गए हैं।

मां-बाप अपना पेट काटकर, अपना सुख त्याग करके और कभी-कभी विदेश भेजने के लिए अपनी जमीन-जायजाद बेचकर उनके विदेश जाने की व्यवस्था करते हैं। वो इतने शिक्षित हुए हैं। इसमें कई बार सरकार द्वारा दी जाने वाली सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था का भी योगदान होता है। शुरू-शुरू में जब ये विदेश जाते हैं तो मां-बाप की चिंता करते हैं। उनके बच्चे होते हैं तो मां-बाप को या सास-ससुर को बुला लेते हैं क्योंकि वहां देखरेख करने वाले लोग बड़े महंगे मिलते हैं।

भाजपा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि समय बीतता है और धीरे-धीरे उनका लगाव अपने मां-बाप के प्रति घटता चला जाता है। मैं आपको इंदौर की एक घटना बताऊंगा। कुछ दिन पहले एक ऐसे व्यक्ति के पिता की मौत हो गई और 20 दिन बाद उसकी मां की मौत हो गई। दोनों मां-बाप का शरीर सड़ता गया, गलता गया, पर उनके बच्चे कभी लौटकर उनके पास नहीं आए। दिल्ली में भी ऐसी ही घटनाएं हुई हैं। आंकड़े बताते हैं कि ऐसी करीब 500 घटनाएं देश में हुई हैं, जहां लोगों के बच्चे विदेश में हैं। लेकिन अंतिम काल में भी वे नहीं आए। ऐसे बुजुर्गों के जीवन का सारा सुख चला जाता है और पीड़ांतक मौत उनको अकेलेपन में प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट करीब-करीब एक दन्तहीन एक्ट था। मां-बाप अगर कोर्ट में जाकर कहेंगे तब उनको सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह सभापति के माध्यम से विदेश मंत्री से आग्रह करेंगे कि जो लोग विदेश जाते हैं, उनसे एक एफिडेविट लिया जाए कि वे विदेश जाने के बाद अपनी आय का एक निश्चित हिस्सा मां-बाप की देखभाल के लिए अवश्य दें। मां-बाप की देखभाल के लिए केयरटेकर की नियुक्ति करें। मां-बाप के हेल्थ इंश्योरेंस का प्रावधान करें और कम से कम हफ्ते में एक बार अपने मां-बाप से फोन पर बात जरूर करें।

उन्होंने कहा कि यह भी प्रावधान किया जाना चाहिए कि हर 6 महीने में एक सर्टिफिकेट लिया जाए, सर्टिफिकेट ऑफ फुलफिल्ड ऑब्लिगेशन और लोग इस प्रकार के ऑब्लिगेशन सर्टिफिकेट्स नहीं देते हैं तो भारत सरकार को ऐसे लोगों का पासपोर्ट निरस्त करना चाहिए और उन्हें वापस भारत में बुला लेना चाहिए।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

खतौली। नगर के मोहल्ला शिवपुरी में झारखंड मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित पुलिया का निर्माण विवादों के घेरे में आ...
खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

   गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर और लग्जरी 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' के भीतर...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही की शादी के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

बुलन्दशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़ा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

उत्तर प्रदेश

मेटा अलर्ट पर बिजनौर पुलिस की जांबाजी: 10 मिनट में बचाई सुसाइड कर रही युवती की जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था मौत का वीडियो

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस और सोशल मीडिया दिग्गज 'मेटा' (फेसबुक-इंस्टाग्राम) के बीच हुए समझौते का एक बड़ा सुखद परिणाम जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
मेटा अलर्ट पर बिजनौर पुलिस की जांबाजी: 10 मिनट में बचाई सुसाइड कर रही युवती की जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था मौत का वीडियो

सर्वाधिक लोकप्रिय