यूपी बजट 2026: MSME सेक्टर को मिलेगी नई संजीवनी, आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने बजट को बताया 'विकासोन्मुखी'
युवा उद्यमिता और औद्योगिक विस्तार पर जोर सराहनीय; प्रभावी क्रियान्वयन से औद्योगिक मानचित्र पर चमकेगा उत्तर प्रदेश: अमित जैन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर औद्योगिक जगत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) मुजफ्फरनगर के चेयरमैन अमित जैन ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर को विकास की मुख्यधारा में लाने का ईमानदार और स्पष्ट प्रयास किया गया है।
ये भी पढ़ें 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट: बुढ़ाना में बोले पूर्व विधायक उमेश मलिकसमयबद्ध क्रियान्वयन है जरूरी: अमित जैन ने इस बात पर जोर दिया कि बजट की घोषणाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन (Implementation) सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि नीतियों का लाभ धरातल पर सही समय पर पहुँचता है, तो उत्तर प्रदेश न केवल देश के औद्योगिक मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा, बल्कि MSME सेक्टर प्रदेश की आर्थिक वृद्धि और 'वन ट्रिलियन इकोनॉमी' के लक्ष्य का प्रमुख आधार बनेगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां