कृषि बजट में वृद्धि सराहनीय, मुफ्त बिजली योजना जारी रखने पर सरकार का आभार: धर्मेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश के कृषि बजट में उल्लेखनीय वृद्धि किया जाना एक सकारात्मक कदम है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों ने उत्पादन के क्षेत्र में इतिहास रचा है और सरकार द्वारा कृषि बजट में बढ़ोतरी कर मुफ्त बिजली योजना को जारी रखना किसानों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय है। इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया जाता है।
धर्मेंद्र मलिक ने आगे कहा कि प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं को और मजबूत किया जाना चाहिए, उन्नत बीजों की उपलब्धता बढ़ाई जाए तथा कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली छूट में वृद्धि की जाए। साथ ही पशुपालन क्षेत्र के लिए बजट में अधिक प्रावधान किया जाना भी आवश्यक है, जिससे किसानों की आय में और वृद्धि हो सके।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार किसानों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी और कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां