मुजफ्फरनगरः चरथावल में कुटेसरा मार्ग पर ओवरलोड गन्ना ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र अंतर्गत कुटेसरा मार्ग पर बुधवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अधिक लोड होने के कारण संतुलन खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि ट्रक पलटते समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई राजेश शर्मा एवं राहुल गिरी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर फैले गन्ने को हटवाया, जिससे यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया जा सका।
पुलिस द्वारा ट्रक को हटवाने की कार्रवाई भी की गई तथा मामले की जांच की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां