अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से यौन शोषण का आरोप, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में याचिका दायर की
याचिका में आरोप लगाया गया है कि अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगी बच्चों को गुरुकुल में रखकर व्यक्तिगत सेवा, कार्यक्रमों और पालकी उठवाने जैसे कार्य कराते थे और इसके साथ ही उनका यौन शोषण करते थे। बच्चों ने आशुतोष ब्रह्मचारी को बताया कि उन्हें अविमुक्तेश्वरानंद के पास सोने को कहा गया और यह सब गुरु-सेवा और आशीर्वाद का बहाना बनाकर किया गया। बच्चों ने यह भी बताया कि इस प्रकार का शोषण एक साल तक लगातार चलता रहा और माघ मेले के दौरान भी इसे दोहराया गया।
ये भी पढ़ें राज्यसभा : पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की साझा मांग- शुरू की जाएं लंदन, सिंगापुर और वैंकूवर की उड़ानयाचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि अविमुक्तेश्वरानंद के पास आय से अधिक संपत्ति है और उन्होंने फर्जी लेटरपैड तथा दस्तावेज बनाकर प्रशासन और आम लोगों को गुमराह किया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह कहते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है कि अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में अवैध हथियारों की भी मौजूदगी हो सकती है और उनके सहयोगी मुकुंदानंद की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
माघ मेले में मौनी अमावस्या के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को रोकने को लेकर पुलिस और उनके शिष्यों के बीच विवाद भी हुआ था। पालकी को रोकने के प्रयास के दौरान शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई और कई शिष्यों को हिरासत में लिया गया।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि प्रशासन ने उनके पहले की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने आठ फरवरी को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने सुरक्षा और न्यायिक सहायता की मांग की थी।
अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने अदालत को दस फरवरी तक जवाब देने की सूचना दी है। दोनों पक्षों के वकील बीस फरवरी को अदालत में पेश होंगे।
इस मामले से क्षेत्र में धर्म और शिक्षा संस्थाओं के संचालन, बच्चों की सुरक्षा और गुरुकुल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां