मुजफ्फरनगर में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार, मोबाइल व आधार कार्ड बरामद
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 02 मोबाइल फोन, वादी का आधार कार्ड एवं पर्स बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता प्राप्त की।
क्या थी घटना?
वादी मौ. शादाब पुत्र मौ. शमशेर, निवासी आनंदपुरी (रामपुरी), ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर बताया कि उनकी आफताब मार्केट, घास मंडी स्थित दुकान का शटर 01 फरवरी 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया। दुकान से ड्राई फ्रूट्स, गल्ले में रखा पर्स (जिसमें आधार कार्ड व नकदी) तथा 02 मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए।
तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 30/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 फरवरी 2026 की रात पचैंडा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
साहिब उर्फ बिरजू (उम्र करीब 25 वर्ष)
निवासी कलीम कॉलोनी, मिमलाना रोड, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
बरामद सामान
02 मोबाइल फोन
वादी का आधार कार्ड
वादी का पर्स
आपराधिक इतिहास
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 रेशमपाल सिंह
उ0नि0 खुशीलाल
कांस्टेबल अरविंद्र कुमार
कांस्टेबल राहुल कुमार
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां