मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां
एसपी देहात और सीओ की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल; 4 राज्यों में आतंक का पर्याय था 40 मुकदमों का आरोपी अमजद
मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस क्रॉस फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी और कुख्यात बदमाश अमजद मारा गया। अमजद पर हत्या, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों के करीब 40 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई अंधाधुंध फायरिंग में एसपी ग्रामीण की गाड़ी को गोलियां लगीं, जबकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण अधिकारी बाल-बाल बच गए। इस दौरान एक दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं।

कि बुढ़ाना क्षेत्र का वांछित अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कांधला की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने जब संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, तो वे तेजी से भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली एसपी ग्रामीण की गाड़ी में जा लगी।
ये भी पढ़ें आतंकी अब्दुल रहमान का शव अयोध्या के मजनाई गांव पहुंचा..अयोध्या पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड परखंडहर में छिपकर पुलिस पर किया हमला घेराबंदी देख बदमाशों ने बाइक रजवाहे की पटरी पर छोड़ दी। एक बदमाश खड़ी फसल का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दूसरा पास ही स्थित एक खंडहर में छिप गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने
.jpg)
कार्बाइन से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार और कांस्टेबल इश्फाक अली घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें अमजद घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरामदगी और आपराधिक इतिहास पुलिस ने मृत बदमाश के पास से एक घातक 9mm देसी कार्बाइन, एक .32 बोर की पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, एक स्पलेंडर बाइक, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। अमजद मूल रूप से शाहपुर के ग्राम हरसौली का निवासी था। उसकी तलाश उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड पुलिस को भी थी। इस सफल ऑपरेशन में बुढ़ाना, तितावी और शाहपुर थाने की संयुक्त टीम शामिल रही। फरार दूसरे बदमाश की तलाश में जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अमजद एक अंतरराज्यीय स्तर का लुटेरा और शातिर अपराधी था। मुजफ्फरनगर के सात प्रमुख थानों—बुढ़ाना, शाहपुर, छपार, नई मंडी, सिविल लाइन, तितावी और शहर कोतवाली में उसके खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में हत्या के
.jpg)
प्रयास, बड़ी लूट और जानलेवा हमले जैसे संगीन आरोप शामिल थे। जिले के हर कोने में उसने अपनी आपराधिक गतिविधियों से आतंक मचा रखा था।
पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश अमजद के आपराधिक इतिहास की फाइलें खंगालने पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं:
-
राजस्थान: 2021 में चूरू जनपद में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी।
-
बिहार: 2024 में गोपालगंज जिले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।
-
उत्तराखंड: 2013 में हरिद्वार के गंगनहर थाने में वह आर्म्स एक्ट में नामजद हुआ।
-
दिल्ली: राजधानी के गाजीपुर, वेलकम और उत्तम नगर जैसे थानों में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज मिले।
-
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में 2010 से 2015 के बीच उस पर 8 गंभीर मुकदमे दर्ज हुए, जबकि नोएडा के सेक्टर 58 में 2008 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। इसके अलावा बिजनौर और मेरठ में भी उसकी तलाश जारी थी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां